अरबी की तालीम देने घर जाता था मोहम्मद अरशद, 9 वर्ष की मासूम से किया दुष्कर्म, दरिंदे को पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अरशद, पिता-अब्दुल को गिरफ्तार कर लिया है।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मदरसे में तालीम देने वाले टीचर के द्वारा 9 वर्ष की मासूम के साथ घर जाकर दुष्कर्म और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यह घटना रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र के पंडरी इलाके में हुई है। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अरशद, पिता-अब्दुल को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी मोहम्मद अरशद पास के ही मदरसे में टीचर है। व पंडरी क्षेत्र में रहने वाली बच्चे के घर अरबी की तालीम देने जाया करता था। जिसके बाद वह लगातार मासूम से छेड़छाड़ व गलत काम कर रहा था।
बीती रात रविवार को उसने 9 वर्ष की मासूम को अपना शिकार बनाया। इस घटना के बाद बच्ची चिल्लाने लगी, जिसके बाद आरोपी मोहम्मद अरशद घर से भाग निकला। पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उस पर धारा 376, 506 व पॉस्को के तहत कार्रवाई की जा रही है।
अरबी पढ़ाने जाता था आरोपी अरशद
सुदर्शन न्यूज़ से बातचीत में थाना प्रभारी ने बताया कि मोहम्मद अरशद बच्ची के यहां अरबी पढ़ाने जाया करता था और उससे लगातार हरकतें कर रहा था। रविवार की देर रात उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। ऐसे में पुलिस ने बिना विलंब किए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सहयोग करें
हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प