सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

मोदीनगर से टिकट के लिए नेताओं के साथ बैठक श्रीकांत त्यागी

मोदीनगर से श्रीकांत त्यागी का नाम आ सकता है सामने

जितेन्द्र कुमार संवाददाता मोदीनगर
  • Jan 14 2022 12:52PM
मोदीनगर :: गृह मंत्री ने की उत्तर प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप के नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक, श्रीकान्त त्यागी हो सकते है मोदीनगर भाजपा के प्रत्याशी। अटकल लगाई जा रही है की 57 - मोदीनगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी की घोषणा जल्द ही हो सकती ही। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शुरुआती चरणों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा से पहले भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं की नयी दिल्ली में स्थित पार्टी मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह शामिल हुए। शाह ने आगामी विधानसभा चुनावो को लेकर विशेष चर्चा की जिसमे सूत्रों के मुताबिक शुरुआती चरणों के उम्मीदवारों की लिस्ट लगभग तैयार हो चुकी है। लिस्ट मे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की एक पहचान, सर्व समाज के हितेषी एवं मोदीनगर के लोकप्रिय नेता श्रीकान्त त्यागी के भाजपा से उम्मीदवार होने के कयास लगाए जा रहे है। श्रीकान्त त्यागी जो की भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य होने के साथ ही, देश - प्रदेश के दिग्गज नेताओ के करिबी एवं लोकप्रिय कद्दावर नेता के रूप मे जाने जाते है। इसके साथ ही सूत्रों के मुताबिक वर्तमान विधायक की क्षेत्र मे कमजोर पकड़ के कारण, जनता की नाराज़गी का सामना करना पड़ रहा है। वही क्षेत्र की जनता का भी भरपूर समर्थन श्रीकान्त त्यागी को मिल रहा है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार