सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

मोदी ने देश का मान बढ़ाया, कांग्रेस ने केवल भ्रांतियां फैलाई : शेखावत

केंद्रीय मंत्री शेखावत आज आगोलाई बालेसर और देचू दौरे पर रहे,भाजपा देहात के बूथ सम्पर्क अभियान में आमजन को प्रधानमंत्री का पत्र सौंपा

Namit Tyagi
  • Jun 12 2020 4:48PM
केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शुक्रवार को जोधपुर संसदीय क्षेत्र के शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। मंत्री शेखावत आगोलाई बालेसर एवम् देचू में भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात के बूथ सम्पर्क अभियान के कार्यक्रमो में शामिल हुए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र सौंपा और कहा कि दूसरे कार्यकाल का प्रथम वर्ष ऐतिहासिक रहा है।

भाजपा के संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि जोधपुर सांसद एवम् केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के सुबह सबसे पहले आगोलाई पहुंचने पर भाजपा देहात के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने शेखावत का स्वागत किया। भाजपा जोधपुर देहात के बूथ सम्पर्क अभियान के तहत केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने पूर्व विधायक बाबूसिंह राठौड़ व देहात अध्यक्ष मनोहर पालीवाल के साथ आगोलाई में मोदी जी पत्र सौंपा और केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को बताया और कहा कि मोदी सरकार-2 का पहले वर्ष का कार्यकाल स्वर्णिम और ऐतिहासिक रहा है। इस दौरान दौरान नरेन्द्र मोदी जी ने छह वर्ष अब तक के कार्यकाल में ऐतिहासिक निर्णय किए और देश का मान बढ़ाया आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है लेकिन कांग्रेस ने तो ओछी मानसिकता की राजनीती की और केवल भ्रांतियां फैलाई।

बालेसर में सामग्री के किट वितरित किए

इसके बाद शेखावत सुबह दस बजे बालेसर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बूथ सम्पर्क अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का पत्र आमजन को सौंपें। इस दौरान जोधपुर देहात अध्यक्ष मनोहर पालीवाल, अभियान के देहात प्रभारी करण सिंह गोगदेव, जसवंत सिंह इंदा, पूर्व प्रधान भंवर सिंह इंदा, पपू सिंह सहित मण्डल अध्यक्ष, सरपंच केन्द्रीय मंत्री शेखावत के साथ रहें। बालेसर में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि वैश्विक महामारी के संकट के दौर में समाज के संगठनों ने केन्द्र सरकार एवम् राज्य सरकार के साथ निस्वार्थ भाव से सेवा की जो सराहनीय है। महर्षि गौतम सर्वेजनी सभा भवन में शेखवात का स्वागत किया गया। इससे पहले मंदिर में महर्षि गौतम की पूजा अर्चना की। पूर्व विधायक बाबूसिंह राठौड़, पूर्व प्रधान भंवर सिंह इंदा, पाबू सिंह मनोहर पालीवाल ने विचार व्यक्त किए। इससे पहले के केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सोशल डिस्तेंसिंग की पालना करते हुए जरूरत मंद महिलाओं को राशन सामग्री के किट वितरित किए। इन बैठको में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मोदी सरकार दूसरे कार्यकाल का प्रथम वर्ष सफतापूर्वक पूरा होने पर सभी को बधाई दी और कहा कि आगामी दिनों में भाजपा की ओर से वर्चुअल रैली आयोजित की जा रही है। 20 जून को जोधपुर व बीकानेर संभाग की डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रैली होगी। इस रैली में मोबाइल के जरिए जुडे ।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार