आज रूस के राष्ट्रपति का भारत में आगमन हुआ। रूस और भारत का यह सम्मलेन किसी खास मकसद से रखा गया था। वही, रूस के रक्षा मंत्री और देश के रक्षा मंत्री के बीच भी आज AK-203 राइफल को लेकर हुए समझौते पर मुहर लगा। दोनों देशो के रक्षा मंत्रियों ने हस्ताक्षर कर भारत में इस हथियार को बनाने पर मुहर लगाया। बता दें दिल्ली के हैदराबाद हाउस में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच मुलाकात हुई।
मुलाकात के इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच रिश्ते मजबूत हुए हैं। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में रूस का सहयोग मिला है। रक्षा क्षेत्र में पहले से ही सहयोग मिल रहा है और रणनीतिक साझेदारी मजबूत होती जा रही है।
आगे पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में दुनिया में कई मूलभूत परिवर्तन हुए हैं। कई प्रकार के भू-राजनीतिक समीकरण सामने आए हैं, लेकिन भारत और रूस की दोस्ती कायम रही। आर्थिक मोर्चे पर हम और मजबूत हुए हैं। रक्षा क्षेत्र में भी हम काफी आगे निकल चुके हैं।