सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

महिला शक्ति की मिसाल बनी मीराबाई चानू

टोक्यो में मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला पदक, बधाईयों का तांता लगा

Anchal Yadav
  • Jul 24 2021 2:16PM
मीराबाई चानू ने शनिवार को भारत को टोक्यो ओलंपिक के दूसरे दिन ही पहला पदक दिलाया है। मीराबाई ने 49 किग्रा वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया। इस सफलता पर देश से उन्हें बधाइयों का तांता लग गया है। इस स्पर्धा का स्वर्ण चीन की जीहोई होउ ने जीता है।

मीराबाई भरोत्तोलन में पदक जीतने वाली भारत की दूसरी महिला हैं। इससे पहले 2000 के सिडनी ओलंपिक में कर्णम मल्लेश्वरी ने कांस्य पदक जीता था।

मीराबाई ने 202 के कुल वजन के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। स्नैच में मीराबाई ने दूसरे प्रयास में 89 और क्लीन तथा जर्क में दूसरे प्रयास में 115 किलो वजन उठाया।

होउ ने कुल 210 किग्रा वजन उठाया। इसमें 94 किलो स्नैच तथा 116 किलो क्लीन तथा जर्क में शामिल है। इस वर्ग में होउ ने ओलंपिक रिकार्ड कायम किया।

इंडोनेशिया की एइसा विंडी चैंतिका ने 194 किग्रा के साथ कांस्य पदक जीता।

मीराबाई की इस सफलता पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है।

चानू के पदक जीतते ही राष्ट्रपति ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा, “भारोत्तोलन में रजत पदक जीतकर टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के लिए पदक तालिका की शुरूआत करने के लिए मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई।”

प्रधानमंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “इससे सुखद शुरूआत के लिए आशा नहीं की जा सकती थी। भारत उत्साहित है। मीराबाई का शानदार प्रदर्शन। भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है।”

इसके अलावा केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी मीराबाई को बधाई दी है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार