सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

मीनाक्षी लेखी का AAP पर हमला, कहा- इन्होंने बस जनता को धोखा देने का काम किया

सत्येंद्र जैन पर हमला बोलते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के यह वही नेता हैं जो दूसरे राजनीतिक दलों पर कीचड़ उछाला करते थे। सत्येंद्र जैन एक दुष्कर्मी से मसाज कराते हैं। इतना सब होने के बावजूद सत्येंद्र जैन अभी भी मंत्री पद पर बने हुए हैं।

Geeta
  • Nov 23 2022 5:36PM
मीनाक्षी लेखी ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली की यमुना आम आदमी पार्टी के नेताओं के पाप धोते-धोते मैली हो गई है।

सत्येंद्र जैन पर हमला बोलते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के यह वही नेता हैं जो दूसरे राजनीतिक दलों पर कीचड़ उछाला करते थे। सत्येंद्र जैन एक दुष्कर्मी से मसाज कराते हैं। इतना सब होने के बावजूद सत्येंद्र जैन अभी भी मंत्री पद पर बने हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि राजनीति में संयम और शालीनता परिचय होना चाहिए। सत्येंद्र जैन का जो जेल में व्यवहार है वही आम आदमी पार्टी का चरित्र है।

सत्येंद्र जैन पर हमला बोलते हुए लेखी ने कहा कि जेल में रहते हुए सत्येंद्र चैन सारे ऐशो आराम ले रहे हैं। ऐसा लग रहा है सत्येंद्र जैन किसी जेल में नहीं बल्कि किसी रिसॉर्ट में रुके हुए हों। दिल्ली की जनता को समझना होगा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं की कथनी और करनी में। 

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल खुद को और पार्टी के नेताओं को ईमानदारी का सर्टिफिकेट बांटने में लगे हुए हैं। एक आम आदमी पार्टी जबसे दिल्ली में है, कुछ किया नहीं है। बस जनता को धोखा देने का काम किया है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार