सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

शराब कर रही इस राज्य के लोगों का जीवन ख़राब...शराब की लत से लदे व्यक्ति ने खुदको करंट से लपेटकर जान दे दी

इस राज्य में महिलाओं ने भी शराब गटकने के मामले में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की महिलाओं को भी पीछे छोड़ दिया है।

जांजगीर से जीवन पटेल के साथ छत्तीसगढ़ ब्यूरो योगेश मिश्रा
  • Mar 29 2022 4:05PM
 
 
राज्य में महिलाओं ने भी शराब गटकने के मामले में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की महिलाओं को भी पीछे छोड़ दिया है।
 
विद्युत करंट लगाकर युवक ने की खुदकुशी,, खुदकुशी करने के लिए युवक ने हाथ में लपेट लिया था विद्युत करंट के तार,, मृतक युवक का नाम फागूराम सागर,, पामगढ़ थाना क्षेत्र के मुड़पार की घटना,,
 
 
 
चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र दिखा रहे हैं। जिसमें कांग्रेस पार्टी ने 36 संकल्प लिए थे। इन संकल्पों में सबसे ज्यादा फोकस किया गया था शराबबंदी को लेकर। शराबबंदी का वादा तो हवा में है, पर शराब के कारण राज्य के अनेकों परिवार आयेदिन उजड़ रहे हैं। एक बार फिर राज्य के जांजगीर चांपा में एक युवक ने शराब के कारण जान दे दी, जान भी दी, तो खुदको करंट से लपेटकर।
 
 
 
बता दें कि छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़पार में एक अधेड़ ने करंट से चिपक कर अपनी जान दे दी। घटना रात लगभग 1 से 2 बजे की बताई जा रही है। 
 
 
 
 
 
मिली जानकारी के अनुसार फागुराम सागर पिता नारायण सागर उम्र 42 वर्ष निवासी मुड़पार रात मे 11 बजे के आसपास अपने पत्नी समेत बच्चों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई फिर उसके बाद सभी अपने अपने रूम में चले गए इधर देर रात 1 से 2 बजे के बीच फागुराम अपने घर के बाथरूम के दीवाल मे लगे बिजली कनेक्शन में अपने हाथ के कलाई मे तार को लपेट कर करेंट से चिपककर अपनी जान दे दी।
 
 
 
घटना की जानकारी घरवालों को तब हुई जब मृतक का बेटा रात मे बाथरूम करने के लिए उठा तब उसने देखा कि पिता करेंट से चिपककर जमीन पर पड़े हैं। तब बेटे ने घटना की जानकारी अपने परिवार को एवं आसपास के अपने रिश्तेदारों को घटना के बारे बताया फिर सुबह घटना कि सूचना परिवार के लोगों ने पामगढ़ थाने में दी। सूचना पर पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुँचे और मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
 
 
 
पामगढ़ थाना के एसआई ने बताया कि मृतक शराब का आदी है और आए दिन शराब पीता है। इसी कारण विवाद बढ़ने से उसने जान दे दी।
 
 
 
 
 
 
राज्य में शराब निगल रही जानें
हाल में जारी नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 में बताया गया है कि छत्तीसगढ़ की महिलाएं शराब पीने के मामले में देश में तीसरे नंबर पर हैं। इस राज्य की महिलाओं ने शराब गटकने के मामले में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की महिलाओं को भी पीछे छोड़ दिया है। इस सर्वे के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 17.3 फीसदी महिलाएं तंबाकू खाती हैं। छत्तीसगढ़ में करीब 5 प्रतिशत महिलाएं शराबी हैं। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि राज्य में शराब किस तरह लोगों के जीवन को उजाड़ रही है।
 
 
 
भाजपा शराबबंदी पर सरकार को कोस रही है
राज्य में शराब जमकर छलकाई जा रही है, इससे सरकार के खजाने में बढ़ोतरी जारी है। इस बार होली के समय सिर्फ तीन दिन में 18 करोड़ की शराब बिक गई। छत्तीसगढ़ भाजपा ने ट्वीट किया है- यह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का छत्तीसगढ़ माडल है। यहां मंत्री शराब नीति को देश की सबसे अच्छी नीति बता रहे हैं। यह भी कह रहे हैं कि इस पैसे का इस्तेमाल प्रदेश के विकास, कर्मचारियों को पेंशन देने और सड़क बनाने में किया जाएगा।
 
 
शराबबंदी पर कांग्रेस का U टर्न
चुनाव से पहले कांग्रेस के नेताओं ने वादा किया था कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आती है, तो सबसे पहले राज्य में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा। सरकार बन गई, सरकार को बने अब साढ़े 3 साल से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन अब सरकार अपने वादों को याद नहीं कर रही है। ऐसे में जब उन्हें उनके इस वादे को याद दिलाया जाता है, तो पार्टी का कमान संभाल रहे नेता कहते हैं कि छत्तीसगढ़ का 60 प्रतिशत क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य है, यहां के लोग महुए के फूल या सोमरस से तर्पण तक करते हैं, ऐेस में यहां शराबबंदी संभव नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष कहते हैं कि बाकी के 40 प्रतिशत क्षेत्र में शराबबंदी का निर्णय लेने की जिम्मेदारी सरकार की है। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष ने शराबबंदी पर यू टर्न ले लिया है।
 
 
 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार