सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

एक्शन मोड़ में परिवहन विभाग के MD राजशेखर.. रोडवेज के दो ARM समेत छह कर्मचारी सस्पेंड..

बिना टिकट यात्रियों को सफर कराना पड़ा पड़ा भारी.. 68 में से 52 यात्री बिना टिकट कर रहे थे सफ़र.. कंडक्टर की भी सेवा समाप्त..

रजत मिश्र, उत्तर प्रदेश, ट्विटर- @rajatkmishra1
  • Jul 28 2020 9:50PM

(इनपुट - संदीप मिश्रा, लखनऊ)

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर एक्शन मोड में हैं। लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ अफसरों और कर्मचारियों पर कार्रवाई कर रहे हैं। अब उन्होंने भ्रष्टाचार में लिप्त होने पर रोडवेज के दो अधिकारियों सहित छह कर्मचारियों पर निलंबन की गाज गिराई है। इसमें दो एआरएम के साथ ही एक यातायात अधीक्षक और तीन सहायक यातायात निरीक्षक शामिल हैं। दोनों सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है।

रोडवेज के अधिकारियों ने बताया कि एटा-फर्रुखाबाद मार्ग पर भ्रष्टाचार की गोपनीय सूचना दी गई थी। इसी की जांच के लिए मुख्यालय प्रवर्तन दल के यातायात अधीक्षक हरदोई क्षेत्र को इसकी जांच के लिए लगाया गया। उन्होंने एटा-फर्रुखाबाद मार्ग पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संख्या यूपी 81 एएफ 1887 की चेकिंग की। बस को हजियापुर में सुबह 10 बजे चेक किया गया। बस में कुल 68 यात्री सवार थे, जिनमें 52 यात्री बिना टिकट पाए गए। बस को ड्राइवर लायक सिंह चला रहे थे जबकि कंडक्टर की जिम्मेदारी राहुल कुमार के पास थी। परिवहन निगम के एमडी डॉ. राज शेखर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाते हुए तत्काल प्रभाव से एटा क्षेत्र के एआरएम मदन लाल सहायक और फर्रुखाबाद क्षेत्र के एआरएम अंकुर विकास को निलम्बित कर मुख्यालय से सम्बद्ध कर दिया। इसी प्रकार मार्ग पर शिथिलता बरतने एवं प्रवर्तन में लापरवाही के लिए उपाधिकारियों को निलम्बित किये जाने के निर्देश एमडी ने जारी कर दिए। इनमें यातायात अधीक्षक इटावा क्षेत्र अजय कुमार पाण्डेय, सहायक यातायात निरीक्षक फर्रुखाबाद सूरत सहाय, सहायक यातायात निरीक्षक सम्बद्ध एटा डिपो वेदराम और सहायक यातायात निरीक्षक संजय कुमार शामिल हैं। इसके साथ ही बस के ड्राइवर लायक सिंह और कंडक्टर राहुल कुमार की सेवाएं तत्काल प्रभाव से खत्म कर दी गईं। एमडी ने  मामले की गम्भीरता को देखते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक, इटावा को दोषियों के खिलाफ सम्बंधित थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

एमडी ने सभी सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रवर्तन कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। भविष्य में भी बिना टिकट यात्रा के मामले सामने आने पर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर एक्शन लिया जाएगा। परिवहन निगम को हुई आर्थिक हानि की वसूली भी दोषियों से ही की जाएगी।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार