सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

सफाई कर्मचारियों के यूनियनों से की मेयर जयप्रकाश ने वार्ता , हड़ताल जल्द ही टूटने की संभावना

महापौर जय प्रकाश ने बताया कि निगम कर्मचारियों का वेतन 27 व 28 जनवरी तक जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान निगम कर्मचारियों से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई और सभी मुद्दों को जल्द से जल्द हल करने के लिए निगम अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए है।

Alok Jha
  • Jan 25 2021 8:36PM
उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने आज उत्तरी दिल्ली नगर निगम की सफाई कर्मचारियों की कुछ यूनियनों व निगम कर्मचारियों की यूनियन के साथ उनकी मांगों के संबंध में बैठक की। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों की यूनियनों व निगम कर्मचारियों की यूनियन के साथ सकारात्मकता माहौल में बातचीत हुई और सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान नेता सदन, श्री योगेश वर्मा, आयुक्त, श्री ज्ञानेश भारती, प्रमुख निदेशक, श्री नौरंग सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  

 महापौर जय प्रकाश ने बताया कि निगम कर्मचारियों का वेतन 27 व 28 जनवरी तक जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान निगम कर्मचारियों से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई और सभी मुद्दों को जल्द से जल्द हल करने के लिए निगम अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए है। महापौर ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की यूनियनों की मुख्य मांग एफआर 17 के नियमों, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, लेफ्ट आउट मामलों का जल्द निपटान व करुणामूलक आधार पर नौकरी से संबंधित थी। उन्होंने बताया कि इन सभी मुद्दों पर निगम अधिकारी कार्य कर रहे है और जल्द ही इन सभी मुद्दों को हल कर लिया जाएगा।

महापौर ने आश्वासन दिया कि निगम उनकी सभी मांगो पर सकारात्मकता से विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में साफ सफाई बनाए रखने में निगम के सफाई कर्मचारियों का अहम योगदान है अत: हम सफाई कर्मचारियों सभी मांगो को पूरा करने की दिशा में कार्य कर रहे है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार