सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

मुख्तार के करीबी मेराज का पुलिसकर्मी भाई सेराज गिरफ्तार

मुख्तार के असलहों के नवीनीकरण के लिए थाने की फर्जी मुहर तैयार करने वाला पुलिसकर्मी सेराज गिरफ्तार... सेराज मुख्तार के करीबी मेराज का भाई है...

रजत मिश्र, उत्तर प्रदेश , Twitter: rajatkmishra1
  • Sep 27 2020 12:09PM

थाने की फर्जी मुहर तैयार कर शस्त्र लाइसेंस का नवीनीकरण कराने के आरोपित मुख्तार अंसारी के करीबी मेराज को पुलिस नहीं ढूंढ सकी है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने शनिवार शाम उसके भाई सेराज को गिरफ्तार कर लिया। जैतपुरा पुलिस के मुताबिक सेराज ने मेराज की भागने में मदद की और उसे संरक्षण दिया था। सेराज प्रयागराज के सरायनाइक थाने पर सिपाही है।

जैतपुरा पुलिस ने 5 सितंबर की रात वाराणसी के अशोक विहार फेज-1 कॉलोनी निवासी मेराज अहमद पर शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण में फर्जीवाड़ा करने पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से मेराज फरार चल रहा है। मेराज की गिरफ्तारी के लिए जिले में पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में उसके नजदीकियों के यहां छापेमारी की।

शनिवार को पुलिस मेराज के घर पर उसके खिलाफ कोर्ट के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई के लिए नोटिस चस्पा करने पहुंची। जैतपुरा इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि वहां उसका भाई सेराज मिल गया। तफ्तीश में पता चला कि सेराज ने मेराज को भगाने में सहयोग किया था। उसे संरक्षण भी दिया था। इस पर सेराज के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी गिरफ्तारी की सूचना प्रयागराज पुलिस को भी दे दी गई है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार