सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

शतचंडी यज्ञ का हुआ आयोजन, विभिन्न प्रांतों से आए संतों का हुआ समागम

जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र गिरी जी से बातचीत में उन्होंने बताया कि हिंदू धर्म की रक्षा के लिए यज्ञ का होना आवश्यक है।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Aug 2 2022 8:35PM

इनपुट-रवि शर्मा,लखनऊ

 
डालीगंज स्थित बंदी माता मंदिर के प्रांगण में महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र गिरी द्वारा शतचंडी यज्ञ का आयोजन किया जा रहा था जिसमें देश के विभिन्न प्रांतों से साधुओं का आगमन हुआ और संत समागम हुआ। जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र गिरी जी से बातचीत में उन्होंने बताया कि हिंदू धर्म की रक्षा के लिए यज्ञ का होना आवश्यक है।
 
आगे उन्होंने कहा कि इस स्थान पर जो संत, महात्मा, ब्रह्मलीन हो चुके हैं, उनकी उपलक्ष में आयोजन किया जाता है। अनादि काल से चले आ रहे इस मंदिर में इस तरह का आयोजन इस सरकार में ही संभव हो पा रहा है। पूर्ववर्ती सरकारों में मंदिरों को बिल्कुल ही भुला दिया गया था। अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जूना अखाड़ा, श्री देवेंद्र गिरी जी महाराज ने कहा, आज भी यज्ञ में अग्नि मंथन द्वारा अग्नि प्रकट की जाती है सिद्ध आचार्यों द्वारा, शास्त्रियों द्वारा तब अग्नि प्रज्वलित होती है। 
 
आज समापन समारोह में उत्तर क्षेत्र के विधायक डॉ नीरज बोरा,भारतीय जनता पार्टी महानगर उपाध्यक्ष, घनश्याम अग्रवाल, मानक नगर वार्ड के पार्षद नागेंद्र सिंह चौहान, डालीगंज मनकामेश्वर वार्ड की पार्षद श्रीमती रेखा रोशनी, और स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना के नायक, उत्तर प्रदेश वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष, लखनऊ नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष, पूर्व पार्षद रणजीत सिंह और तमाम अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार