सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

मनोज तिवारी बोले केजरीवाल ने माना कि संवैधानिक तरीके से दिल्ली को चलाना उनके बस की बात नहीं

मनोज तिवारी ने साधा केजरीवाल पर निशाना

Namit Tyagi
  • Jan 8 2021 9:32AM
भाजपा सांसद व पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सीधे तौर पर निशाना साधा है।उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अब सार्वजनिक रूप से यह मान लिया है कि दिल्ली को संवैधानिक तरीके से चलाना उनके बस की बात नहीं है। ये भी साबित हो रहा है कि उन्हें भारत के संविधान में नहीं बल्कि अपनी अर्बन नक्सल सोच पर ही भरोसा है ।इस बात को सिद्ध करने के लिए उन्होंने अपने एक ना समझ विधायक को आगे कर अपनी मंशा जाहिर कर दी है कि दिल्ली के नगर निगमों को चलाने में वे असमर्थ है। तिवारी ने कहा कि यही कारण है कि दिल्ली वित्त आयोग की सिफारिशों के बावजूद वे दिल्ली नगर निगम का बकाया 13000 करोड़ जारी नहीं कर रहे हैं। निगमों का 13000 करोड़ रोककर मुख्यमंत्री ने निगमकर्मियों को भूखे मरने पर मजबूर कर दिया है।उस सफाई कर्मचारी की रोटी छीनने की कोशिश की है जो स्वच्छ दिल्ली के लिए रोज़ अपना खून पसीना बहाता है।

मनोज तिवारी ने कहा कि ये देश केवल संविधान से चलता है और भाजपा उस संविधान का हमेशा पालन करती है।यदि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल भी चाहते हैं कि एमसीडी को मिलने वाला फ़ंड सीधे केंद्र से आए तो वह अपनी कैबिनेट से एक प्रस्ताव पास कर देश के गृहमंत्री को क्यों नहीं भेजते? साथ ही यदि केजरीवाल निगम के हक के बजट का हिस्सा जारी करने में असमर्थ है तो अपनी असमर्थता को स्वीकार करते हुए बजट का वो हिस्सा दिल्ली के उपराज्यपाल के ज़रिए निगम को जारी करवा दें।
तिवारी ने कहा कि अगर कर्मचारियों की इतनी ही चिंता है तो केजरीवाल कर्मचारियों का वेतन सैलरी हेड में क्यों नहीं जारी करते हैं?यदि ऐसा वे करते हैं तो में समझूंगा कि वे कर्मचारियों के सच्चे हितैषी हैं। लेकिन जो मौजूदा स्थिति बनी हुई है उससे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह साबित कर दिया है कि उन्हें न निगमकर्मियों की चिंता है और न दिल्ली की जनता की चिंता है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार