सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

मनकामेश्वर धाम में हर हर महादेव के गूंज झूठे नारे

शिवालय में बाबा के जलाभिषेक के लिए उमड़ा जनसैलाब

ज्ञान चन्द्र
  • Jul 11 2023 7:46AM
बोल बम के नारों से गूंज उठा शिवालय, बाबा के जलाभिषेक के लिए उमड़ा जनसैलाब, बारा प्रयागराज। सावन में भगवान भोलेनाथ की धर्मनगरी प्रयागराज भटपुरा लालापुर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। शिवालय में हर-हर महादेव के जयकारे लगाते लाइन में तड़के से ही भक्त लग जाते। भटपुरा लालापुर स्थित मनकामेश्वर महाराजाधिराज भोलेनाथ मंदिर में शिवभक्तों की भीड़ इस कदर रही कि प्रशासन को संभालना मुश्किल हो जाता है। यमुना किनारे स्थित पर्वत पर विराजमान भोलेनाथ शिवभक्त जलाभिषेक करते हैं। यमुना किनारे स्थित भोलेनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए सावन माह के हर दिन लाखों शिवभक्तों की भीड़ उमड़ती है। इसको देखते हुए भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने मंदिर प्रबंधन के साथ मिलकर पहले से ही रणनीति बनाकर इंतजाम किए। जलाभिषेक करने वाले भक्तों का जमावड़ा आधी रात के बाद से ही लगने लगता है। दूर-दूर से भक्त बाबा के दर्शन को आते हैं । गंगा स्नान के बाद शिवभक्त मंदिर में पट खुलने से पहले ही लाइनों में लग जाते है। सुबह चार बजे महाराजाधिराज की आरती के बाद पट खोले गए। इसके बाद लाइनों में लगे भक्तों को प्रवेश दिया गया। शिवभक्तों की भीड़ श्रद्धालु लोटे में मंदाकिनी गंगा का पवित्र जल, धतूरा, चंदन, चावल, दूर्बा, बेलपत्र, समी, मदार के फूल आदि के साथ हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ जलाभिषेक करते है। मंदिर प्रबंधन के कार्यकर्ता भी प्रशासन के साथ मिलकर व्यवस्थाएं संभाल रहे। जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दरबार पहुंचकर पूजन-अर्चन के बाद माथा टेका और परिक्रमा लगाते हैं। शंकरलाल ने बताया कि भगवान भोलेनाथ का पावन स्थान है जो एक शिवलिंग के रूप में पर्वत में स्थित है जो स्वयं प्रकट हुऐ है इनकी महिमा बड़ी अपरंपार है दूर-दूर से लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन आते हैं दर्शन के लिए भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती है और बड़े-बड़े भंडारों का आयोजन किया जाता है, बाइट शंकरलाल पाण्डेय

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार