सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

पांच करोड़ की अफीम के साथ अभियुक्त किया गया गिरफ्तार,पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान ने दी जानकारी

करीब पांच करोड़ रुपये कीमत की 05 किलोग्राम अफीम के साथ अभियुक्त गिरफ्तार‼️

अभिमन्यु सिंह
  • Aug 29 2022 3:27PM
जनपद सीतापुर करीब पांच करोड़ रुपये कीमत की 05 किलोग्राम अफीम के साथ अभियुक्त गिरफ्तार‼️ दिनांकः29.08.2022 पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री घुले सुशील चंद्रभान द्वारा जनपद सीतापुर में अपराध नियंत्रण एवम् अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु जनपदीय पुलिस को सघन चेकिंग के लिये निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी एवम् क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में आईजी रेंज लखनऊ सर्विलांस टीम थाना खैराबाद पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त कलविन्दर सिंह पुत्र जागीर सिंह निवासी ग्राम बाजपुर थाना सम्पूर्णानगर जनपद लखीमपुर खीरी को इण्डेन गैस गोदाम निकट राधेलाल चौराहा के पास से 05 किलोग्राम अफीम तथा एक बारह टायर ट्रक संख्या PB06AK9757 के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बरामद अफीम की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग पांच करोड़ रुपये आंकी गयी है। हिरासत में लिये गये अभियुक्त से पूछताछ के दौरान दो और आरोपियों के नाम प्रकाश मे आयें है, दोनो आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण की जायेगी। बरामदगी के संबंध में मु0अ0सं0 348/22 धारा 8/18 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है। पंजीकृत अभियोगः- • मु0अ0सं0 348/22 धारा 8/18 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना खैराबाद जनपद सीतापुर । नाम/पता अभियुक्तः- • कलविन्दर सिंह पुत्र जागीर सिंह निवासी ग्राम बाजपुर थाना सम्पूर्णानगर जनपद लखीमपुर खीरी बरामदगीः- • 05 किलोग्राम अफीम • एक बारह टायर ट्रक संख्या PB06AK9757 पुलिस टीम थाना खैराबादः- 1. प्रभारी निरीक्षक श्री अरविन्द सिंह 2. निरीक्षक श्री संतोष कुमार यादव 3. हे0का0 अमरेन्द्र द्विवेदी 4. का0 अभिषेक चंदेल 5. का0 विपिन यादव 6. का0 शिवम 7. का0बल्देव आईजी रेंज लखनऊ सर्विलांस टीमः- 1. उ0नि0 श्री सर्वेश कुमार पाल 2. हे0का0 अवधेश प्रताप सिंह 3. हे0का0 इफलाक अहमद खां 4. का0 सुदीप कटियार 5. का0 अजीत सिंह

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार