सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Arvind Kejriwal: आज से शुरू होगा मेक इंडिया नंबर-1 अभियान, 130 करोड़ नागरिक होंगे शामिल

केजरीवाल ने एलान भी किया कि इस मुहिम से हर देशवासी को जोड़ने के लिए पूरे देश की यात्रा करेंगे। वहीं इसी बीच लोगों से मिलकर और उन्हें इस आंदोलन से जोड़ने की कोशिश की जाएगी।

Gunjan Kapoor
  • Sep 7 2022 12:17PM

आम आदमी पार्टी मेक इंडिया नंबर-1 कैंपेन बुधवार को लांच करेगी। इस मुहिम के तहत 130 करोड़ लोगों को साथ लेकर भारत को दुनिया का नंबर 1 देश बनाने का संकल्प लिया जाएगा। आपको बता दें कि इसकी शुरुआत आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने जन्म स्थान हरियाणा के हिसार से करेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश के सभी लोग मिलकर भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाएंगे तभी देश का विकास भी होगा। केजरीवाल ने एलान भी किया कि इस मुहिम से हर देशवासी को जोड़ने के लिए पूरे देश की यात्रा करेंगे। वहीं इसी बीच लोगों से मिलकर और उन्हें इस आंदोलन से जोड़ने की कोशिश की जाएगी।

वहीं सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक डिजिटल प्रेस वार्ता में कहा कि कुछ दिन पहले हमने एक कैंपेन मेक इंडिया नंबर-1 चालू किया था। देश के 130 करोड़ लोगों का सपना है की भारत दुनिया का नंबर वन देश बनाया जाए। लोगों का प्रश्न है कि हमें आजाद हुए 75 साल हो गए हैं, फिर भी भारत पीछे क्यों रह गया है? इस दौरान कितने देश हमसे आगे निकल गए।

आज दुनिया में जब हर जगह कहा जाता है कि भारत एक गरीब और पिछड़ा हुआ देश है, तो आम आदमी को बहुत तकलीफ होती है। पिछले 75 साल में इन्हीं नेताओं और इन्हीं पार्टियों की वजह से भारत पिछड़ा रह गया है। अगर देश को इनके भरोसे छोड़ा गया तो अगले 75 साल और भारत पिछड़ा ही रह जाएगा बल्कि और भी ज्यादा पिछड़ सकता है।

वहीं अरविंद केजरीवाल ने इस कैंपेन से जुड़ने की अपील में देशवासियों के लिए मिस्ड कॉल नंबर (9510001000) जारी किया है। साथ ही केजरीवाल ने यह भी कहा कि भारत को दुनिया का नंबर-1 देश बनाने के लिए सबसे पहले हमें अपने बच्चों को शानदार व फ्री शिक्षा देनी होगी और पूरे देश के स्कूलों को शानदार बनाना होगा। यह काम 75 साल पहले शुरू हो जाना चाहिए था, लेकिन अच्छी बात ये है कि अब यह शुरू हो गया है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार