सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

JAMMU-KASHMIR में घटी बड़ी घटना, रामबन में बन रहे टनल का ढहा हिस्सा, रेस्क्यू जारी...

जम्मू-कश्मीर में गुरुवार रात करीब 10 बजे एक बड़ी दुर्घटना हुई। ये घटना रामबन जिले के मेकरकोट इलाके की है। जहां रामसू के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक टनल बनाई जा रही है। बता दे कि टनल का हिस्सा ढह गया। टनल का हिस्सा ढह जाने से 13 मजदूर मलबे में फसे रहे गए जबकि 3 मजदूरो को रेस्क्यू कर लिया गया है।

Vaishnavi Chauhan
  • May 20 2022 12:02PM

जम्मू-कश्मीर में गुरुवार रात करीब 10 बजे एक बड़ी दुर्घटना हुई। ये घटना रामबन जिले के मेकरकोट इलाके की है। जहां रामसू के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक टनल बनाई जा रही है। बता दे कि टनल का हिस्सा ढह गया। टनल का हिस्सा ढह जाने से 13 मजदूर मलबे में फसे रहे गए जबकि 3 मजदूरो को रेस्क्यू कर लिया गया है। वही, जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का कहना है कि मलबे में अभी भी 10 मजदूर फंसे हैं। रामबन के डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि बचाव अभियान अभी भी जारी है।

खास बात ये है कि, टनल के ढहने के तुरंत बाद पुलिस और सेना ने एक संयुक्त बचाव अभियान शुरू कर दिया था। इस हादसे में सुरंग के सामने खड़े वाहनों बुलडोजर, ट्रकों सहित कई मशीनों को भी नुकसान पहुंचा है।

आपको बता दे इस दुर्घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने अपने ट्वीटर में लिखा कि, 'मैं DC मुसरत इस्लाम के लगातार संपर्क में हूं। करीब 10 मजदूर मलबे में दबे हैं, अन्य 2 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। रेस्क्यू टीम अपना काम कर रहा है और जल्द ही मजदूरों को निकाल लिया जाएगा। नागरिक प्रशासन और पुलिस अधिकारी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।'

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार