सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

उन्नाव कांड: पुलिस ने शातिर आरोपियों को दबोचा.. कैसे हुई दो लड़कियों की मौत.. जानिए पूरा मामला..

पुलिस ने मुखबिरी के आधार पर कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने जुर्म स्वीकार कर लिया है। पानी और चिप्स के पैकेट में जहर मिलाकर दिया गया था।

रजत. के. मिश्र, Twitter- rajatkmishra1
  • Feb 19 2021 10:07PM

इनपुट- अजयदीप सिंह / अखिल तिवारी

उन्नाव हत्याकांड मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है, दरसल बुधवार को राजधानी लखनऊ से सटे जनपद उन्नाव में 2 लड़कियों की संदिग्ध मौत ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। इस मामले 3 लड़कियों को जहर दिया गया था जिसमे से 2 की मौत हो गई थी और एक जिंदगी और मौत के बीच अभी भी संघर्ष कर रही है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद योगी सरकार लगातार पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए लगी हुई थी, जिसका अंजाम ये हुआ कि उन्नाव पुलिस प्रशासन ने बड़ा खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस प्रशासन ने खुलासा करते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी  कि घटना के दिन दो युवकों को खेत की तरफ से भागते हुए देखा गया था, मुखबिर की सूचना को आधार बना कर पुलिस लगातार अपराधी की तलाश कर रही थी। जिसके बाद सर्विलांस के माध्यम से आज दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी का नाम विनय बताया है और दूसरा नाबालिग है।

आरोपी और लड़कियों में पहले से दोस्ती -

पुलिस प्रशासन ने अपने खुलासे में बताया कि तीनो लड़कियों की लॉकडाउन के दौरान आरोपित से दोस्ती हुई थी, उनमे से एक लड़की ने आरोपित के प्रपोजल को ठुकरा दिया था जब आरोपी विनय ने लड़की से उसका नम्बर मांगा तो उसने अपना फोन नंबर देने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद से आरोपी विनय उससे बदला लेने की फिराक में लग गया। वारदात की दोपहर तीनो लड़कियों ने आरोपी विनय और राजू (काल्पनिक) के साथ चिप्स खाये थे, लेकिन विनय ने पहले से चिप्स और पानी मे ज़हर में मिला कर रखा था। विनय पानी उस लड़की को देना चाहता था जिससे वह प्यार करता था,लेकिन साथ मे और दोनों ने पानी छीनकर पी लिया जिसके बाद दहशत में दोनों लड़के वहां से भाग गए।

क्या थी घटना जानिए पूरा मामला-

आपको बता दें बुधवार के दिन उन्नाव में एक ऐसा मामला आ गया जिसके बात पूरे देश मे बवाल मचा हुआ था, तीन लड़कियां बुआ,भतीजी और साथ मे एक लड़की पशुओं के लिए चारा लेने गई थी,और देर शाम तक घर नही लौटी उसके बाद परिवारजन ने तलाश शुरू कर दिया और फिर खेत मे तीनो पीड़िता बेहोशी के हालात में मिली उनके मुहँ से झाग निकल रहा था और फिर पीड़िता को सामयुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया था,डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया था।

एक लड़की का इलाज रीजेंसी अस्पताल में जारी- 

इस पूरे घटनाक्रम में पीड़ित एक पीड़िता का इलाज कानपुर के  रीजेंसी अस्पताल में  चल रहा है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़िता के इलाज में हर संभव संसाधन लगाने के निर्देश दिए हैं इसके साथ ही केजीएमयू के विशेषज्ञों की एक टीम भी आज कानपुर भेजी गई है जो पीड़िता के इलाज का सुपर विजन करेगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अधिकारियों को इस बात के निर्देश दिए हैं कि अस्पताल में भर्ती पीड़िता को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाए।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार