सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव की घोषणा के साथ ही गरमाई यूपी की सियासत

रामपुर हो या फिर मैनपुरी, दोनों ही सीटों पर शिवपाल की भूमिका अहम होगी। गोरखपुर दौरे पर पहुंचे शिवपाल यादव ने इशारों ही इशारों में अपने भतीजे और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर तीखा हमला बोला है।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Nov 9 2022 11:50AM

इनपुट- शैलेश कुमार शुक्ला, लखनऊ

 
मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव की घोषणा के साथ ही प्रदेश की सियासत गरमा गई है। सपा और बीजेपी की तरफ से संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। इस बीच सभी की निगाहें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव पर टिकीं हैं। 
 
रामपुर हो या फिर मैनपुरी, दोनों ही सीटों पर शिवपाल की भूमिका अहम होगी। गोरखपुर दौरे पर पहुंचे शिवपाल यादव ने इशारों ही इशारों में अपने भतीजे और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर तीखा हमला बोला है। गोरखपुर पहुंचे शिवपाल यादव ने एक होटल के उद्घाटन कार्यक्रम में इशारों में ही कहा कि अखिलेश यादव चापलूसे से घिर गए हैं। मेरे साथ समाजवादी लोग हैं। हमारी ही असली समाजवादी पार्टी है, यहां कोई लालची नहीं है। साथ ही शिवपाल यादव ने कहा कि 5 दिसंबर को होने वाले मैनपुरी का लोकसभा उपचुनाव देश ही नहीं बल्कि प्रदेश के तकदीर का फैसला करेगा।
 
बताते चलें कि मैनपुरी सीट पर शिवपाल को कोई भाव नहीं देने की टीस भी माना जा रहा है। अखिलेश ने एक दिन पहले ही प्रत्याशी को लेकर मंथन किया था। तेज प्रताप का नाम फाइनल होने की बातें भी कहीं जा रही हैं।
 
मुलायम सिंह यादव के निधन पर पूरा परिवार एक नजर आया था। खासकर शिवपाल और अखिलेश यादव बेहद करीब दिखाई दिए थे लेकिन अब मुलायम के निधन से रिक्त मैनपुरी सीट पर उपचुनाव की घोषणा होते ही शिवपाल का रुख बदला-बदला नजर आने लगा है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार