सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Maharashtra: एकनाथ शिंदे के शक्ति प्रदर्शन के बाद झुकी शिवसेना... बोले- संजय राउत, तोड़ देंगे गठबंधन

​इससे पहले,​​​ बागी नेता एकनाथ शिंदे ने एक चिट्ठी शेयर की है। चिट्ठी संजय शिरसाट ने लिखी है, मगर इसमें सभी विधायकों की भावनाएं बताईं गई है। चिट्ठी में लिखा है- शिवसेना विधायकों के लिए आपका दरवाजा हमेशा बंद रहता था।

Akshat Shrotry
  • Jun 23 2022 4:28PM

महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आ रही है। शिव सेना प्रवक्ता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। संजय राउत ने कहा कि अगर शिंदे गुट चाहता है कि गठवंधन की सरकार न रहे तो वो शिवसेना गठबंधन तोड़ने को तैयार है।

 इससे पहले गुवाहाटी में एकनाथ शिंदे ने 42 शिवसेना और 7 निर्दलीय विधायकों के साथ फोटो जारी कर शक्ति प्रदर्शन किया है। इसके बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा- हम एनसीपी और कांग्रेस से गठबंधन तोड़ने के लिए तैयार हैं।

 एक जानकारी यह भी मिल रही है कि सरकार गठन और आगे की प्रक्रिया को लेकर महाराष्ट्र भाजपा कर रही है। भाजपा ने शिंदे को महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में 8 कैबिनेट रैंक और 5 राज्य मंत्री रैंक का ऑफर दिया है। साथ ही केंद्र में भी 2 मंत्री पद देने की पेशकश की है।

 इससे पहले, बागी नेता एकनाथ शिंदे ने एक चिट्ठी शेयर की है। चिट्ठी संजय शिरसाट ने लिखी है, मगर इसमें सभी विधायकों की भावनाएं बताईं गई है। चिट्ठी में लिखा है- शिवसेना विधायकों के लिए आपका दरवाजा हमेशा बंद रहता था।     

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार