सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

माढेाताल थाना पुलिस ने पकड़ा फरार 420, किसी और के प्लॉट को अपना बताकर बेच की थी लाखो की धोखाधड़ी

६ वर्ष पहले सन २०१४ में १२०० वर्ग फुट का प्लाट फर्जी तरीके से दस्तावेजो में छेड़छाड कर हड़पे थे ११ लाख ४३ हज़ार रुपए, न तो कब्ज़ा दिया ना ही दिए पैसे वापस।

योगेश तिवारी
  • Dec 18 2020 10:35AM
 
               थाना माढेाताल में दिनाॅक 31-7-2020 को देवेश कुमार चैधरी निवासी त्रिमूर्ती नगर दमोहनाका ने एक लिखित शिकायत की कि उसने अपनी पत्नी श्रीमती पूजा चैधरी के नाम से करमेता कृष्णा विहार में वर्ष 2014 मे 1200 वर्गफुट का एक प्लाट 11 लाख 43 हजार रूपये में अमित यादव एवं अमित के पिता छेद़ीलाल यादव निवासी जय नगर यादव कालोनी से बैंक से ऋण लेकर क्रय करते हुये रजिस्ट्री करायी थी। दोनों के द्वारा आज दिनाॅंक तक कब्जा नहीं दिया गया, पैसे भी वापस नहीं कर रहे हैं। शिकायत थाना माढोताल से सम्बंधित होना पाये जाने पर जांच कर कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किये जाने पर थाना माढोताल पुलिस द्वारा जांच की गयी।
                     जांच पर छेदीलाल यादव एवं उसके पुत्र अमित यादव द्वारा फर्जी तरीके से दस्तावेजो में छेड़छाड करते हुए किसी अन्य प्लाट को दिखाकर रजिस्ट्री कराया जाना पाये जाने पर दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना माढेाताल में धारा 420,467,468,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी पिता पुत्र की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी गयी जो घर से फरार मिले।
                      घटित हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा फरार आरोपी पिता पुत्र की तलाश कर शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु आदेशित किए जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक (दक्षिण/क्राईम) श्री गोपाल खांडेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री रोहित काशवानी (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माढ़ोताल श्रीमति रीना पांडे शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर लगाई गई थी।  
                   टीम के द्वारा फरार आरोपी पिता- पुत्र की गिरफ्तारी हेतु लगातार सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी, साथ ही मुखबिरों को लगाया गया था। दिनाँक 05-12-2020 को विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर पुत्र अमित यादव जो अपने घर आया हुआ था को यादव कालोनी स्थित घर से पकड़ा जाकर पंजीबद्ध धोखाधडी के प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार करते हुये फरार पिता छेदीलाल यादव की तलाश की जा रही थी।
                       दौरान तलाश के दिनाँक 16/12/2020 को विश्वसनीय मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि धोखाधडी के प्रकरण में फरार आरोपी छेदीलाल यादव घर पर आया है जो थाना प्रभारी माढ़ोताल के द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए हमराह स्टाफ के आरोपी के निवास स्थान पर दबिश दी गई, छेदीलाल यादव पुलिस को देखते ही भागने लगा जिसे घेराबंदी करते हुए पकड़ा गया। आरोपी छेदीलाल यादव को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। 
 
इनकी रही  उल्लेखनीय भूमिका
 फरार आरोपी छेदीलाल यादव को पकड़ने में थाना प्रभारी माढ़ोताल श्रीमति रीना पांडे शर्मा, उप निरीक्षक यदुवंश मिश्रा, आरक्षक संदीप सिंह, लखन निषाद , शशिप्रकाश, दिनेश दुबे, प्रेमनारायण रजक की सराहनीय भूमिका रही ।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार