सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

MP: नरोत्तम मिश्रा ने प्रियंका पर कसा तंज, कहा- गुरूर को छोड़िए और थरूर पर आइए...

मिश्रा ने आगे कहा कि वे पूर्व सांसद हैं, पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं। उन्होंने ही टिकट दिया, उन्हीं के नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया। अंतर्मुखी होकर आत्ममंथन करेंगे तो हर जगह पर खुद को ही पाएंगे। कमलनाथ जो मंथन कर रहे हैं, उससे एक ही शब्द निकलेगा – जय जय कमलनाथ।

Geeta
  • Nov 8 2021 5:43PM

प्रियंका गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था जिस पर अब मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर तंज कसा हैं। जवाब में मिश्रा ने कहा कि - राहुल जी और प्रियंका जी से मैं कहता हूं, गुरूर को छोड़िए, शशि थरूर पर आइए।

मिश्रा ने कहा कि प्रियंका को नोटबंदी पर ट्वीट करने से पहले एक बार भ्रष्टाचार, कालेधन और आतंकी घटनाओं की संख्या का अध्ययन कर लेना चाहिए। प्रियंका और राहुल गांधी दोनों सिर्फ अपने ट्वीट से देश को गुमराह करने का काम करते हैं। मिश्रा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कभी कश्मीर को लेकर कभी ट्वीट नहीं करते। सिर्फ घटना होने का इंतजार करते हैं। घटना होते ही ट्वीट कर देते हैं।  

मिश्रा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने उपचुनावों में मिली हार पर 9 नवंबर को बैठक बुलाई है। इसमें उम्मीदवारों और चुनाव प्रभारियों से फीडबैक लिया जाएगा। इस पर कहा कि परिस्थितियों का मंथन करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री, तथाकथित भावी मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सब कुछ कमलनाथ ही तो हैं।

मिश्रा ने आगे कहा कि वे पूर्व सांसद हैं, पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं। उन्होंने ही टिकट दिया, उन्हीं के नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया। अंतर्मुखी होकर आत्ममंथन करेंगे तो हर जगह पर खुद को ही पाएंगे। कमलनाथ जो मंथन कर रहे हैं, उससे एक ही शब्द निकलेगा – जय जय कमलनाथ।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार