सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

विधानसभा 314 धनघटा में सांसद मनोज तिवारी ने किया लोगो को सम्बोधित

संत कबीर नगर जनपद के विधानसभा 314 धनघटा में सांसद मनोज तिवारी ने किया लोगो को सम्बोधित

Indresh Chauhan ( इन्द्रेश चौहान )
  • Feb 25 2022 11:46PM
संत कबीर नगर जिले कर विधानसभा 314 धनघटा में भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने गणेश चौहान को वोट देने की किये अपील | दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने जनसभा में राष्ट्र हित में भाजपा के प्रत्याशी गणेश चौहान के पक्ष में मतदान की अपील की | कहा कि, प्रदेश से आतंकवाद, गुंडागर्दी ख़त्म कर विकास के लिये भाजपा सरकार सबसे आगे है | राम मंदिर अब बनने लगा है | भगवा रंग चढ़ने लगा है | धनघटा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी गणेश चौहान के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे | उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में खूब विकास हुआ है | पूर्वांचल एवं बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे आदि परियोजनाओं से प्रदेश में विकास को रफ़्तार मिली है | पिछले पाँच वर्षों में अर्थव्यवस्था में भी अभूतपूर्व प्रगति हुई है | आज भारत में उत्तर प्रदेश कि अर्थव्यवस्था दुसरे पायदान पर है | आपके वोट कि ताकत है कि आज कश्मीर से अनुच्छेद 370 का नामोनिशान मिटा दिया गया | आपके एक वोट ने आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण को प्रारम्भ करवा दिया | आपका प्रत्येक वोट बहुमूल्य है | हम सभी को अपने मतदान का प्रयोग राष्ट्रहित में और राष्ट्र को सशक्त एवं समृद्ध बनाने के लिये करना चाहिए |

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार