सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

राम के भजनों पर झूम उठे सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह

गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा और नोएडा विधायक पंकज सिंह ने सेक्टर-19 के सनातन धर्म मंदिर में पहुंचकर हवन में आहूति दी और मस्त मगन होकर भगवान राम के भजनों पर झूमने लगे। विधायक पंकज सिंह ने बताया कि ये बहुत खुशी का दिन है। इतिहास इसका गवाह है।

Anchal Yadav
  • Aug 5 2020 6:13PM
भव्य राम मंदिर का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिलान्यास किया।वहीं नोएडा के अलग-अलग मंदिरों सुबह से ही हवन पूजन, पूजा पाठ का कार्यक्रम शुरू हो चुका है।गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह ने सेक्टर-19 के सनातन धर्म मंदिर में पहुंचकर हवन में आहूति दी और मस्त मगन होकर भगवान राम के भजनों पर झूमने लगे।विधायक पंकज सिंह ने बताया कि ये बहुत खुशी का दिन है। इतिहास इसका गवाह है। जिन्होंने इस मंदिर के लिए खुद की जान न्योछावर कर दी। मैं उनको अपनी श्रद्धांजलि देता हूं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग घरों पर दीए जलाएं और भगवान राम मंदिर के जश्न में सम्मलित हो। भजन से पूरा भारत सराबोर है।भगवान राम के नारों से देश गूंज रहा है।विधायक पंकज सिंह ने जय श्रीराम के नारे भी लगाए हैं।प्रधानमंत्री के राम जन्मभूमि के शिलान्यास के बाद से ही लगातार पूरे देशभर में हर्ष और उल्लास का माहौल है। पूरे देश भर में दीपावली के तरह से दीपोत्सव और दीपदान किया जा रहा है।उसी के चलते आज नोएडा में भी शाम को शहरवासी मंदिरों में और अपने- अपने घरों में दीपक जलाएंगे और इस ऐतिहासिक क्षण को अपने लिए और नई पीढ़ियों के लिए यादगार बनाएंगे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार