सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

लखनऊ नगर निगम ने टैक्स वसूली में तोड़ा रिकॉर्ड, जोन 4 रहा सबसे आगे

अगर बात की जाए जोनवार हाउस टैक्स वसूली की तो इस मामले में जोन चार अव्वल रहा है। जोन- 4 से करीब 92 करोड रुपए की वसूली हुई।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Apr 1 2024 2:36PM

इनपुट- संस्कार मिश्रा, लखनऊ

 
लखनऊ नगर निगम ने हाउस टैक्स वसूली में इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। नगर निगम की टीम ने 394 करोड़ 19 लाख 44 हजार 72 रुपए की वसूली की है। 31 मार्च की रात दस बजे तक कुल करीब 422 करोड़ रुपया हाउस टैक्स जमा हुआ, जबकि नगर निगम ने इस मद में कुल 410 करोड़ की वसूली का लक्ष्य तय किया था। 
 
यही नहीं आखिरी दिन रविवार को छुट्टी के बावजूद नगर निगम के काउंटर खुले रहे और 4075 मकानों का करीब 25 करोड़ रुपये टैक्स जमा हुआ। इस बार हाउस टैक्स वसूली में इस अपार सफलता के पीछे वजह रही कि नगर निगम अफसरों ने पूरे साल अभियान चलाया और लगातार समीक्षा की। इसमें सबसे बेहतर प्रदर्शन जोन 4 और जोन 8 ने किया। इसके उलट जोन 2 और जोन 5 में सबसे कम टैक्स वसूली हुई।
 
अगर बात की जाए जोनवार हाउस टैक्स वसूली की तो इस मामले में जोन चार अव्वल रहा है। जोन- 4 से करीब 92 करोड रुपए की वसूली हुई। 92 करोड रुपए की वसूली के बाद जोन- 4 में केक काटा गया । जोनल अधिकारी ने समस्त कर्मचारियों के साथ केक काटकर जश्न मनाया। उधर इस सफलता के बाद सबसे ज्यादा हाउस टैक्स वसूली करने वाले इंस्पेक्टरों को अप्रैल में सम्मानित किया जाएगा। इसमें सबसे ज्यादा टैक्स जोन 4 के टैक्स इंस्पेक्टर इमरान ने वसूला है। इसी तरह जोन-8 में टैक्स इंस्पेक्टर डीएस दूबे सबसे आगे रहे हैं। 
 
इसके अलावा सभी जोनल अफसरों को भी सम्मानित किया जाएगा। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने दावा किया कि अगले वित्तीय वर्ष के लिए करीब 1000 करोड़ रुपये हाउस टैक्स वसूली का लक्ष्य तय किया जाएगा। वह जल्द अधिकारियों के साथ बैठक के बाद इसका ऐलान करेंगे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार