सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Loksabha bypoll: रामपुर और आजमगढ़ उपचुनाव में जीत पर बोले सीएम योगी... यह 2024 के लिए एक दूरगामी संदेश

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर लोकसभा के दो उपचुनाव में डबल इंजन की भाजपा सरकार ने डबल जीत प्राप्त की है।

Geeta
  • Jun 26 2022 5:25PM

उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ भाजपा ऑफिस पहुंचे। यहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक भी मौजूद रहे। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, "आजमगढ़ और रामपुर की सीट पर जीत PM मोदी और CM योगी की लोकप्रियता, कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता का आशिर्वाद है।"

वहीं उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर लोकसभा के दो उपचुनाव में डबल इंजन की भाजपा सरकार ने डबल जीत प्राप्त की है। आदरणीय प्रधानमंत्री का यशस्वी नेतृत्व, प्रदेश भाजपा का नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का साथ लगातार डबल इंजन की भाजपा सरकार को प्राप्त हुआ है.

सीएम ने कहा कि दोनों चुनौतीपूर्ण लड़ाई को भाजपा ने जीत में बदलकर 2024 के लिए एक दूरगामी संदेश दे दिया है। PM मोदी के नेतृत्व में सरकार की सकारात्मक, सर्वसमावेशी और कल्याणकारी योजनाओं, गांव, गरीब, किसान, महिलाएं और समाज के हर वर्ग के लिए जो काम किए गए हैं वो जनता ने हाथों हाथ लिए हैं.  

सीएम ने कहा कि एक बार फिर नकारात्मक सोच और विध्वंसात्मक गतिविधियों के लिए कुख्यात ताकतों को, परिवारवादी ताकतों को स्पष्ट संदेश जनता ने दिया है कि अब परिवारवादियों, जातिवादियों, सांप्रदायिक उन्माद को भड़काने वाली माफिया को प्रश्रय देने वाली पार्टियों को जनता स्वीकार करने वाली नहीं है.यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के आजमगढ़ और रामपुर के लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत पर जनता के प्रति आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि रामपुर लोक सभा सीट पर उपचुनाव में मिली विजय आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में जन-कल्याणकारी नीतियों पर डबल इंजन की भाजपा सरकार के प्रति आमजन के विश्वास की मुहर है। यह विजय भाजपा के नेतृत्व तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व डबल इंजन की भाजपा सरकार द्वारा स्थापित सुशासन का सुफल है। रामपुर की जनता का हृदय की गहराइयों से आभार!

रामपुर व आजमगढ़ लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में दोनों ही सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। यह दोनों ही क्षेत्र सपा का गढ़ माने जाते हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में आजमगढ़ से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व रामपुर से आजम खां ने चुनाव लड़ा था।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार