सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Loksabha bypoll: उपचुनाव में जीत पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया जनता का आभार... बोले- ये भाजपा सरकार के प्रति आमजन के विश्वास की मुहर

सीएम ने कहा कि यह विजय भाजपा के नेतृत्व तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व डबल इंजन की भाजपा सरकार द्वारा स्थापित सुशासन का सुफल है। रामपुर की जनता का हृदय की गहराइयों से आभार!

Geeta
  • Jun 26 2022 4:23PM

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के आजमगढ़ और रामपुर के लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत पर जनता के प्रति आभार जताया है।उन्होंने कहा कि रामपुर लोक सभा सीट पर उपचुनाव में मिली विजय आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में जन-कल्याणकारी नीतियों पर डबल इंजन की भाजपा सरकार के प्रति आमजन के विश्वास की मुहर है।

सीएम ने कहा कि यह विजय भाजपा के नेतृत्व तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व डबल इंजन की भाजपा सरकार द्वारा स्थापित सुशासन का सुफल है। रामपुर की जनता का हृदय की गहराइयों से आभार!

रामपुर व आजमगढ़ लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में दोनों ही सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। यह दोनों ही क्षेत्र सपा का गढ़ माने जाते हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में आजमगढ़ से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व रामपुर से आजम खां ने चुनाव लड़ा था।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार