लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक 58.82 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान के मामले में पश्चिम बंगाल सुबह से ही बढ़त बनाए हुए है। कुछ जगहों पर हिंसा की खबरों के बीच पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 78.19 फीसदी तो जम्मू-कश्मीर में सबसे कम 51.41 प्रतिशत मतदान हुआ है।
इस चरण में 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की कुल 58 सीटों पर मतदान हुए। रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी के बच्चों मिराया वाड्रा और रेहान वाड्रा ने भी मतदान किया। छठे फेज में 889 उम्मीदवारों की साख दांव पर है, जिनमें मनोज तिवारी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, महबूबा मुफ्ती, मनोहर लाल खट्टर, कन्हैया कुमार और बांसुरी स्वराज शामिल हैं।
इस चरण में दिल्ली की सभी 7 सीटें, बिहार की 8, झारखंड की 4, ओडिशा की 6, हरियाणा की सभी 10 सीटें, उत्तर प्रदेश की 14 और पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर वोटिंग हुई। जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी सीट पर तीसरे फेज में चुनाव स्थगित कर दिया गया था, इस सीट पर भी आज मतदान हुआ। दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रही है, जहां सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। बीजेपी ने दिल्ली में सिर्फ मौजूदा सांसद मनोज तिवारी को रिपीट किया, अन्य सभी नए उम्मीदवार मैदान में उतारे गए।
भाजपा नेता वरुण गांधी ने लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में मतदान किया
दिल्ली- 34.37 %
उत्तर प्रदेश- 37.23 %
हरियाणा- 36.48 %
बिहार- 36.48 %
जम्मू-कश्मीर- 35.22%
झारखंड- 42.54 %
ओडिशा- 35.69 %
पश्चिम बंगाल- 54.80%
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपना वोट डालने के लिए रांची के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक मतदान केंद्र पर छठे चरण में मतदान किया.
पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि मताधिकार दायित्व भी है और ताकत भी है. भारत विश्व का सबसे ज्वलंत, सक्रिय और प्रभावी लोकतंत्र है.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मतदान केंद्र अटल आदर्श विद्यालय, लोधी एस्टेट पर अपना वोट डाला
लोकसभा चुनाव के छठे चरण और ओडिशा विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक मतदान केंद्र पर अपना मतदान किया
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी सांसद राहुल गांधी ने मतदान किया है. साथ ही वोट डालने के बाद मतदान केंद्र से निकलते समय एक सेल्फी ली.