सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

दिल्ली समेत 14 राज्यों में छाया घना कोहरा... मौसम विभाग ने दी भारी बर्फबारी की चेतावनी

दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में इस वक्त सर्दी का सितम जारी है।

pragyasikha vashishtha
  • Jan 8 2024 10:09AM
दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में इस वक्त सर्दी का सितम जारी है।  जिसे लेकर मौसम विभाग ने कई राज्यों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है तो कहीं लोगों को इससे बचने की हिदायत दी है।  आपको बात दें कि मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में और अधिक कड़ाके की ठंड दिल्ली वालों को सताने वाली है।  और ठंड के साथ-साथ बारिश होने की भी आशंका जताई जा रही है।  

विस्तार 
दिल्ली एनसीआर समेत अन्य राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान आदि में इस वक्त सर्दी अपना रूप दिखा रही है ऐसे में मौसम विभाग की और से कुछ सुचना जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में शीतलहर चल रही है। अभी दो दिन तक इसके जारी रहने का अनुमान जताया गया है। वहीं, 14 राज्यों में कोहरे से जनजीवन प्रभावित रहा। ट्रेनों की रफ्तार भी कम रही, जिससे वे घंटों देरी से गंतव्यों पर पहुंचीं। उत्तर भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है तो वहीं दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ के चलते 8-10 जनवरी के बीच उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में गरज के साथ बारिश की भी संभावना है।

14 राज्यों में बानी हुई है कोहरे की स्थिति 
आपको बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक, 14 राज्यों में कोहरे की स्थिति बनी हुई है। इनमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, ओडिशा शामिल हैं। इसके अलावा पूर्वोत्तर में असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में भी घने कोहरे का अनुमान जताया गया है। इसके साथ-साथ अन्य प्रदेश के मैदानी इलाकों में  भी धुंध और कोहरे के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिसे सुंदरनगर, भुंतर, मंडी, कल्पा, केलांग, समदो और कुकुमसेरी का पारा माइनस में जा पंहुचा है। और  शिमला, पालमपुर में भी इन दिनों शीत लहर चल रही है।

पहाड़ों पर भी येलो अलर्ट जारी 
मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ों पर भी येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक बार फिर मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज यानी की 8 जनवरी 2024 दिन सोमवार को पूरे प्रदेश में धुंध का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मंगलवार को प्रदेश भर में और बुधवार को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 

     क्षेत्र               न्यूनतम तापमान
1   कुकुमसेरी        -10.2
2   समदो              -6.2
3   केलांग             -6.0
4   कल्पा               -2.0
5    भुंतर               -0.5
6    मंडी                 -0.4
7    सुंदरनगर         -0.2
8    रिकांगपिओ       0.4
9    ऊना                1.8
10  सोलन             2.0
12  शिमला            5.3
13  धर्मशाला         5.2



सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार