सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

लखीमपुर खीरी डीएम एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

मजिस्ट्रेट महेंद्र बहादुर सिंह व पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने संयुक्त रुप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की।

आशीष कटियार लखीमपुर खीरी
  • Jan 27 2022 9:20PM
लखीमपुर खीरी 27 जनवरी 2022 : गुरुवार को जिला मजिस्ट्रेट महेंद्र बहादुर सिंह व पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने संयुक्त रुप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की। 

डीएम-एसपी ने बंदियों का हालचाल जाना एवं उनके आहार के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसी के साथ ही डीएम ने जेल प्रशासन को जरूरी निर्देश दिए। डीएम-एसपी ने स्वयं भोजन की गुणवत्ता देखी। उन्होंने विभिन्न बैरिकों में जाकर बंदियों से मूलभूत सुविधाओं व व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कारागार में साफ-सफाई व्यवस्था मिलने पर संतोष व्यक्त किया। निर्देश दिए कि इसी प्रकार प्रतिदिन जेल में साफ-सफाई बनाए रखी जाए। दोनों अधिकारियों ने कारागार के चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि प्रतिदिन बेडशीट बदली जाए, वही चिकित्साधिकारी एडमिट प्रत्येक बंदी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने जेल के बैरक, पाकशाला, अस्पताल, आदि का निरीक्षण किया। बंदियों से वार्ता कर स्थिति का जायजा लिया गया। उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर उनके निस्तारण के लिए जेल अधिकारियों को निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीपी सिंह, जेलर पंकज सिंह, डिप्टी जेलर अविनाश चौहान, सुनील कुमार,  नीरज कुमार, चिकित्सक डॉ. दीपांकर, डॉ. सुनील अजय मौजूद रहे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार