सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

Kushinanar: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व विश्व हिन्दू परिषद के अगुआई में निकाला भव्य शोभा यात्रा

कुशीनगर। दुदही, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व विश्व हिन्दू परिषद के अगुआई में दुदही के सुराजी बाजार स्थित राम जानकी मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाला गया, जिसमे दुदही नगर पंचायत एवं दुदही विकास खण्ड के कोने कोने से आये हजारों राम भक्त शोभा यात्रा का हिस्सा बने।

कन्हैया कुशवाहा @KanhaiyaStv
  • Jan 14 2024 8:29PM

कुशीनगर। दुदही, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व विश्व हिन्दू परिषद के अगुआई में दुदही के सुराजी बाजार स्थित राम जानकी मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाला गया, जिसमे दुदही नगर पंचायत एवं दुदही विकास खण्ड के कोने कोने से आये हजारों राम भक्त शोभा यात्रा का हिस्सा बने।
दुदही के इतिहास में अब तक कि सबसे भव्य एवं दिव्य शोभा यात्रा देखने को मिला, दर्जनों घरों से शोभा यात्रा में सम्मिलित राम भक्तों पर लोगों ने पुष्प वर्षा किए।
शोभा यात्रा में प्रमुख अतिथियों में देवरिया विभाग के विभाग प्रचारक सुशील कुमार ने कहा कि भगवान राम ने कभी मर्यादाओं का उलंघन नही किया इसलिए वे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम बने।
आगामी 22 जनवरी को सभी हिन्दू अपने घरों में दीपावली मनाये, मन्दिरों में साफ सफाई, दीपमालिका सजाएं एवं प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण की योजना बनाएं। आप को बता दे की 22 जनवरी को सुदर्शन न्यूज़ पर बिना ब्रेक के सीधा लाइव प्रसारण होगा।
संघ के वरिष्ठ प्रचारक प्रान्त धर्मजागरण प्रमुख तारकेश्वर ने कहा कि आज दुदही की धरती भगवामय हो गयी, इतनी भीड़ खण्ड स्तर पर हमने नही देखा, सभी राम भक्त बधाई के पात्र है। अतिथियों का परिचय सह जिला कार्यवाह ब्यास नारायण ने कराया एवं सभी आगन्तुकों का आभार भी व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला कार्यवाह रवि कीर्ति, जिला प्रचारक मनीष कुमार, विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष, मुकेश त्रिपाठी, ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, अमर हिंदुस्तानी,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दुदही के खंड कार्यवाह दिग्विजय नाथ, सह खण्ड कार्यवाह हरेंद्र गोंड एवं गणेश पांडे, गोपीचंद गुप्ता, डॉ राजन सिंह, सभाषद राजन ब्याहुत, व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामकुमार जायसवाल, गिरिजेश जायसवाल, भाजपा नेता सुनील गोंड, रामजानकी मन्दिर दुदही के नवनियुक्त अध्यक्ष पल्लू जायसवाल। सहित हजारों की संख्या में महिला पुरुष युवा शोभा यात्रा के हिस्सा बने।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार