सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

कुशीनगर: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो और टिप्पणी से तनाव

कुशीनगर। अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बीच सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल दो पोस्ट से जिले के दो गांवों में तनाव का माहौल है। पुलिस ने आपत्तिजनक टिप्पणी और वीडियो पोस्ट करने वाले आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

कन्हैया कुशवाहा @KanhaiyaStv
  • Jan 23 2024 10:42AM

कुशीनगर। अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बीच सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल दो पोस्ट से जिले के दो गांवों में तनाव का माहौल है। पुलिस ने आपत्तिजनक टिप्पणी और वीडियो पोस्ट करने वाले आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

गांवों में पुलिस बल तैनात है।
कुबरेस्थान थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शोभायात्रा निकाली गई थी। शोभा यात्रा को लेकर गांव के एक युवक आजम खान ने इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट कर दी। इसके बाद इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया के कई ग्रुपों में शेयर कर दिया। इसकी जानकारी शोभा यात्रा में शामिल लोगों को हुई तो वे आक्रोशित हो गए। इसी गांव के भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवम तिवारी ने एसपी को एक्स पर वायरल टिप्पणी पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। कुबेरस्थान पुलिस को तहरीर भी दी। इसके बाद तत्काल सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी आजम खान के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसको लेकर गांव में तनाव का माहौल है, जिसके मद्देनजर पुलिसबल तैनात किया गया है।
दूसरी ओर, तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के भी एक गांव में एक युवक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट कर दिया। इसको लेकर गांव में तनाव बढ़ा। बात पुलिस तक पहुंची तो उसने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी आरिफ के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। तनाव को देखते हुए पुलिस को सतर्क रहने को कहा गया है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार