कोविड - 19
भारत में कोरोना संक्रमण बढ़ने की गति बहुत तेजी से बढ़ती जा रही है अमेरिका और ब्राजील जैसी स्थिति होती जा रही है। 24 घंटे में कोविड 19 के रिकॉर्ड 40 हजार 425 केस सामने आए हैं।
इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 लाख 18 हजार 43 हो गई है। इस दौरान 681 लोगों की मौत हो गई है। अब तक कुल 27 हजार 497 लोग कोरोना वायरस की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
ICMR ने बताया है कि 19 जुलाई तक देश में कुल 1 करोड़ 40 लाख 47 हजार 908 सैंपल की जांच हो चुकी है। आपको बता दें कि रविवार को 2 लाख 56 हजार 39 सैंपल की जांच की गई है।
तो वही दक्षिणी राज्यों कोरोना वाइरस के मामलों में रिकॉर्ड में कमी तो वही UP, बिहार और गुजरात में भी कोविड 19 का संक्रमण काफी तेजी से फैला है ।
इस दौरान 22 हजार 664 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक 7 लाख 87 लोग रिकवर हो चुके हैं। एक्टिव केसों की संख्या 3 लाख 90 हजार 459 हो गई है। एक दिन में इसमें 17 हजार 80 का इजाफा हुआ है।
यह लगातार पांचवां दिन है जब कोरोना वायरस के एक दिन में 30,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।
तमिलनाडु में कोविड 19 के मामले 1 लाख 70 हजार लोग वायरस की चपेट में आए हैं। यहां अब तक 2,481 लोगों की जान गई है। राज्य में 50 हजार से अधिक एक्टिव केस हैं। वहीं, राजधानी दिल्ली में अब तक 1 लाख 22 हजार 793 लोग संक्रमित हुए हैं। यहां 3 हजार 628 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, यह एक्टिव केस अब 16031 ही बचे हैं।