सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

हिमाचल दिवस- जानिए हिमांचल के बारे में वो तथ्य जो करेंगे आपको गौरवांवित

आखिर क्यों कहा जाता है हिमाचल प्रदेश को भारत का गौरव जानिए इस लेख में।

Sudarshan News
  • Apr 15 2020 11:29AM
आज हिमाचल दिवस है । आज पूरे प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में हिमाचल प्रदेश के निवासियों को शुभकामनाएं दी जा रहे हैं। ऐसे में यह भी जानना बेहद जरूरी होता है कि आखिर क्या है हिमाचल का पूरा इतिहास क्या है वहां ऐसा जो करेगा संसार को गौरवान्वित. आज जानते हैं कि हिमाचल प्रदेश के बारे में कुछ ऐसी बातें, जो आपको ही नहीं बल्कि प्रत्येक भारतवंशी को हर हाल में मालूम होनी चाहिए।

1. देवभूमि ‘हिमाचल प्रदेश’ नाम वैदिक संस्कृत के प्रकांड विद्वान आचार्य दिवाकर दत्त शर्मा ने दिया था। हिमाचल दो शब्दों से मिलकर बना है- हिम+अचल। हिम यानी बर्फ और अचल यानी पहाड़।

2. भारत का 18वां राज्य बना था हिमाचल प्रदेश। शुरू में इसमें 28 पहाड़ी रियासतें मिलाई गई थीं बाद में इसमें कुछ और बढ़ी थी ..

3. हिमाचल की इकॉनमी पूरे देश की तीसरी सबसे तेजी से बढ़ती इकॉनमी है। जिसका मूल यहां के देवस्थल व यहां की प्रारकृतिक छटा है जो शायद ही विश्व के किसी हिस्से में दिखाई देती हो .

4. हिमाचल प्रदेश में कई छोटी-बड़ी नदियां हैं। चंद्रभागा, चिनाब, रावी, ब्यास, सतलुज और यमुना नदियां इनमें प्रमुख हैं। इन नदियों को बर्फ और बारिश का पानी मिलता है।

5. प्रदेश की इकॉनमी तीन चीज़ों पर निर्भर करती है- 1 बिजली 2. पर्यटन और 3. खेती/बागवानी।

6. पॉलिथीन और तंबाकू पर बैन लगाने के बाद उसे सही तरीके से लागू करने में हिमाचल प्रदेश सबसे आगे है। खासकर पॉलिथीन के मामले में तो पूरा देश हिमाचल से सीख सकता है।

7. पूरे देश के मुकाबले हिमाचल प्रदेश में अपराध की दर बेहद कम है। कानून-व्यवस्था के साथ इस बात का श्रेय यहां के निवासियों और प्रशासकीय अधिकारियों / कर्मचारियों को भी जाता है।

8. हिमाचल की 90 फीसदी आबादी गांवों और छोटे कस्बों में रहती है। प्रकृति की गोद में रहने का सुख हिमाचल से बढ़कर कहीं और नहीं मिल सकता।

9. मोदी जी के सफाई अभियान को ध्यान से देखा जाय तो पाया जाएगा कि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के लगभग हर घर में शौचालय हैं..

10. साल 2005 में आई ट्रांसपैरंसी इंटरनैशनल की रिपोर्ट कहती है कि हिमाचल केरल के बाद देश का दूसरा सबसे कम करप्ट राज्य है।जो 2005 कि रिपोर्ट के बाद अब निश्चित तौर पर 13 सालों में पहले पर आ चुका होगा या नजदीक ही होगा प्रथम पायदान के.

11. अंतिम जनगणना की माना जाय तो इस प्रदेश की आबादी 6,856,509 है। यानी हमारे प्रदेश की आबादी पूरे देश की आबादी की 0.57 फीसदी है। इसका फायदा यह है कि सरकारी योजनाओं और अन्य नीतियों का लाभ जनता को अच्छी तरह से मिलता है।

12. हिमाचल प्रदेश में 32 ऐसी बोलियां हैं, जिनमें एक-दूसरे से अच्छा खासा फर्क हैं मगर सांस्कृतिक रूप से ओवरऑल हिमाचल एक ही है।

13. प्रदेश की 95 आबादी हिंदू है और अन्य मत लोगों के साथ किसी तरह के भेदभाव की खबरें यहां नहीं आतीं। सांप्रदायिक सौहार्द्र के मामले में हिमाचल पूरे देश के लिए मिसाल है।

14. UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल शिमला-कालका रेलमार्ग और पठानकोट-जोगिंदर नगर मार्ग काफी फेमस हैं।

15. हिमाचल प्रदेश देवभूमि कहलाता है, क्योंकि यहां गांव-गांव में देवता व मंदिर हैं। साथ ही हर जगह लोकप्रिय मेले और त्योहार आदि मनाए जाते हैं। सांस्कृतिक रूप से बहुत समृद्ध है हिमाचल।

16. हिमाचल 8,418 MW बिजली पैदा करता है। देश का मेगावॉट क्षमता का पहला हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर स्टेशन आजादी से पहले हिमाचल के जोगिंदर नगर में शुरू हुआ था।

17. कांगड़ा का बिलिंग (बीड़) पूरी दुनिया में पैराग्लाइडिंग के लिए मशहूर है। यहां से उड़ान भरने के लिए देश-दुनिया से हर साल सैकड़ों पायलट आते हैं।

18. हिमाचल प्रदेश के पारंपरिक भोज को धाम कहा जाता है। विशेष ढंग से बनाए गए व्यंजनों को पत्तों की थाली में परोसकर जमीन पर बैठकर खाते हैं।
19. धर्मशाला स्थित HPCA क्रिकेट स्टेडियम दुनिया के सबसे सुंदर क्रिकेट स्टेडियम्स मे से एक है। सबसे ऊंचा क्रिकेट मैदान चायल में है।

20. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा की चित्रकारी जिसे “कांगड़ा चित्रकला” या “कांगड़ा कलम” कहते हैं, दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

तो गर्व हुआ न अपने देश में मौजूद एक ऐसे प्रदेश के बारे में जान कर जो धर्मनगरी ही नही धार्मिक लोगों का निवास स्थल भी है ..आशा ये भी है कि बीच मे इस पावन प्रदेश पर लगे दाग जल्द ही साफ होंगे..

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार