सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

ब्रिटेन बोल गया वो सच जिसे सुन कर कांप गया संसार... पहली बार दुनिया जान रही है "ग्रूमिंग गैंग" जिसने किये 40 वर्ष में 5 लाख शिकार ?

कौन है ये शिकार और किसे बनाया है इन्होंने निशाना ? जानिए विस्तार से

Rahul Pandey
  • Jul 29 2020 4:38PM
Grooming Gang .. यकीनन नहीं सुना होगा आपने नाम   क्योंकि हम एक सेकुलर अर्थात धर्मनिरपेक्ष देश में रहते हैं।   यद्यपि यहां जैसी धर्मनिरपेक्षता संसार के किसी कोने में नहीं देखी होगी। यहां सेकुलरिज्म की परिभाषा कुछ नेताओं ने ऐसी बना रखी है जो दुनिया के लिए अनोखी है भले ही वह दुनिया के लिए स्वीकार ना हो।यह वह घटना है जिस पर भारत का वामपंथी वर्ग और तथाकथित सेकुलर समाज बेवजह बिना तत्वों के नाराज होने लगता है और आधुनिकता की दुहाई देना शुरू कर देता है। वह किस आधुनिकता की दुहाई देता है यह तो फिलहाल उन्हें ही पता होगा परंतु दुनिया के सबसे आधुनिक देशों में शुमार ब्रिटेन ने भी अब इस तथ्य को साफ-साफ मान लिया है कि लव जिहाद के नाम पर या कई अन्य बहनों से उन लड़कियों को चुन-चुन कर निशाना बनाया जाता है जो मुस्लिम समाज और समुदाय की नहीं होती है। कुल मिलाकर ब्रिटेन में स्वीकार किया गया है कि हिंदू ही नहीं बल्कि जैन बौद्ध पारसी सिख ईसाई यहूदी हर वह लड़की जिहादियों के निशाने पर है जो उनके मत और मजहब से नहीं है।

यह दिल फिल्म जिहाद के नाम पर बलात्कार ही नहीं बल्कि हत्या भी भारत के लिए कोई नया विषय नहीं है परंतु तथाकथित सेकुलरिज्म की चादर है इस गंभीर मुद्दे को ऐसे ढका जाता है जैसे कि वास्तव में इसका कोई वजूद ही ना हो। तमाम तथाकथित मॉडर्न विचारधारा वालों को एक बहुत बड़ा संदेश ब्रिटेन से आया है।पिछले 40 साल में ब्रिटेन में कम से कम 5 लाख गैर-मुस्लिम (काफिर) लड़कियों के साथ मुसलमानों ने रेप किया है। रेप पीड़िता डॉ. एला हिल ने Triggernometry को दिए एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया। 20 साल पहले की डरावनी कहानी को याद करते हुए हिल ने बताया कि उन्हें उनके पाकिस्तानी मुस्लिम ब्वॉयफ्रेंड ने निशाना बनाया था। उसका रिश्ता जल्द ही एक नियंत्रित, जुनूनी और मजहबी रूप में तब्दील हो गया। पाकिस्तानी मुस्लिम ब्वॉयफ्रेंड ने रॉदरहैम, शेफ़ील्ड और ब्रैडफोर्ड के आसपास अलग-अलग फ्लैटों में ले जाकर उनके साथ रेप किया और यातनाएँ दीं। उसने उन्हें इतनी गहरी चोट दी थी कि उससे उबरने में लगभग 1 साल लग गए। ब्वॉयफ्रेंड ने हिल के माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसकी वजह से वह चुपचाप सब कुछ सहन करती रहीं।

इस खुलासे के बाद हिल नाम की लड़की को दुनिया की सबसे साहसी लड़की कहा जाने लगा है क्योंकि ब्रिटेन में भी मज़हबी उन्मदियों की इतनी संख्या हो गई है कि वहां की जनता तो दूर सरकार भी उनके विरुद्ध बोलने से अब डरने वा कतराने लगी है। वहां की सड़कों पर मजहबी उन्माद और कब्जा करके नमाज आदि तो सामान्य घटनाएं हो गई है। यद्यपि यहीं नहीं रुकी वह आगे भी बोलती रही और उसने बताया कि हिल बताती है कि जब उन्होंने वहाँ से भागने की कोशिश की तो उसने उनका पीछा किया और जबरन उनके घर में घुस गया। पाकिस्तानी शख्स ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर ‘ऑनर किलिंग’ को अंजाम देने की कोशिश की लेकिन हिल बच गई। मगर उन्हें काफी चोटें आईं थीं, जिसकी वजह से उन्हें एक हफ्ते तक अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग से उनके बचने का एकमात्र तरीका उनका नाम बदलकर कहीं और शिफ्ट हो जाना बताया। उनके पैरेंट्स ने ऐसा ही किया और इसी वजह से आज वो जीवित हैं। डॉ. हिल ने बताया कि ग्रूमिंग ग्रुप जातीय और धार्मिक आधार पर रेप की वारदात को अंजाम देते हैं। उन्होंने खुलासा किया कि ग्रूमिंग ग्रुप मुख्य रूप से कम उम्र की लड़कियों को निशाना बनाता है, लेकिन युवा और वृद्ध महिलाओं को भी अपना शिकार बनाते हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार