सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

कासगंज की किसान महापंचायत में बोले अखिलेश... किसानों के अपमान की सारी सीमाएं लांघ चुकी है सरकार..

कृषि कानूनों को वापस लेने को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भारतीय जनता पार्टी सरकार के ऊपर लगातार हमलावर होते जा रहे हैं कासगंज में हुए किसान महापंचायत में अखिलेश यादव ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार ने जितना कमान किसानों का किया उतना अपमान आज तक नहीं हुआ।

रजत के.मिश्र , Twitter - rajatkmishra1
  • Mar 14 2021 8:27AM

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कासगंज मे हुई किसान महापंचायत को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की योगी सरकार किसान आंदोलन को बदनाम करने की साजिश कर रही है। अखिलेश यादव ने भाजपा के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा की आज तक इतना अपमान कभी  किसानों का किसी सरकार ने नहीं किया जितना की भाजपा सरकार ने किया है।भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये सरकार उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए जबरदस्ती किसानों के ऊपर तीन कृषि कानून बिल थोपने का काम कर रही है। ये कानून वो बनाने का काम कर रहे है जिन लोगो के पास खेत का एक टुकड़ा नही है। वो लोग किसानों के लिए कानून बना रहे हैं। अखिलेश यादव ने किसानों से वादा किया कि समाजवादी पार्टी इस परिवर्तन की लड़ाई मे हमेशा किसान भाईयो के साथ खड़ी है और आगे भी खड़ी रहेगी।

अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा की भाजपा को प्रदेश के किसानो का कोई परवाह नहीं है कि किसान क्या चाहता हैं। अखिलेश यादव ने इसके साथ ही प्रदेश में बड़ रहे बेरोजगारी के ऊपर बोलते हुए कहा की प्रदेश के युवाओं का भविष्य अंधकार में है। जब 2022 के विधान सभा चुनाव मे समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तब प्रदेश में एक बार फिर से हमारे, किसान नौजवान,भाईयो के लिए रोजगार मुहैया कराया जाएगा जबकि भाजपा सरकार ने प्रदेश में युवाओं के लिए अपने 4 साल के कार्यकाल में प्रदेश के युवाओं के लिए कोई भी योजना लागू नहीं कर पाई है। प्रदेश की भाजपा  सरकार का काम है की। पूर्व मे समाजवादी सरकार के द्वारा किए गए कामों को अपना बताकर उसका  शिलान्यास करना..

अखिलेश यादव ने भाजपा के साथ- साथ अन्य राजनीतिक दलों के ऊपर भी आरोप लगाते हुए कहा कि हम सबको भाजपा के साथ-साथ अन्य दलो से भी सावधान रहने की जरूरत है। भाजपा तो साजिश और नफरत फ़ैलाने की राजनीत करती है। हमें उसके साथ बहुत ही समझदारी के साथ रहना होगा। अखिलेश यादव कहना था की समाजवादी पार्टी   2022 के विधान सभा चुनाव में बिना  किसी बड़े दल से गठबंधन किए बगैर छोटे दलों को साथ लेकर चुनाव लडेगी और। इस किसान विरोधी भाजपा सरकार को सबक सिखाने कामकरेगी।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार