सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

किन्नर समाज ने राम मंदिर के लिए दिया एक लाख 11 हजार का सहयोग

राम मंदिर निर्माण में समाज का कोई भी अंग पीछे नहीं रहना चाहता। श्री राम मंदिर निधि समर्पण अभियान का आज आखिरी दिन है।लेकिन अभियान के अंतिम चरण में राम भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। 27 फरवरी को अभियान का समापन है। राम भक्तों की टोली शुक्रवार को शक्तिनगर राम मंदिर के पास किन्नर समाज की बस्ती में पहुंची। किन्नर समाज ने निधि समर्पण में एक लाख 11 हजार रुपये की राशि का योगदान दिया। उधर, संजय ग्राम में राम भक्तों ने निधि समर्पण की अलख जगाने के लिए शोभायात्रा निकाली।

धीरज शर्मा 9671692002
  • Feb 27 2021 2:50AM
श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान के अंतिम चरण में हर वर्ग, जाति, समुदाय का सहयोग मिल रहा है। इसी क्रम में निधि संग्रह अभियान की संग्रह टोली शक्ति नगर राम मंदिर के पास स्थित किन्नरों की बस्ती पहुंची। राम भक्तों के भक्ति में पहुंचने पर किन्नर समाज ने भव्य स्वागत किया। बिटिया गुरुजी ने कहा कि उनको आशंका थी कि उनका समाज इस महान कार्य में सहयोग से कहीं वंचित ना रह जाए। राम भक्तों की टोली ने उनकी बस्ती में आकर हमें इस महान कार्य में सहयोग करने का अवसर दे दिया। इस अवसर पर बिटिया गुरुजी, मीनू, करिश्मा, शशि, श्यामा किन्नरों ने राशि का सहयोग देकर कार्यकर्ताओं को कोटि-कोटि आशीर्वाद दिया। अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण की मंगल कामना की। संग्रह टोली के कार्यकर्ता हरीश शर्मा, संजीव सैनी, शरद जिंदल व क्षेत्र के नगर निगम पार्षद कपिल दुआ के साथ कई राम भक्त किन्नर बस्ती पहुंचे। संजय ग्राम में राम भक्तों ने शोभायात्रा निकाली। निधि समर्पण अभियान में जुटे संजय शर्मा व राहुल पांडे ने बताया कि राजीव नगर में यह कार्यक्रम 25 दिनों से चल रहा है। संजय ग्राम में सरोज यादव व बबलू कटारिया के नेतृत्व में निकाली गई शोभायात्रा में कार्तिकेय शर्मा, सार्थक शर्मा, वीणागोरई, किरण कुमार, निशांत , राजकुमार शर्मा, अरुण कुमार, सुरेश शुक्ला, वरुण त्यागी, राजेश व विजय आदि ने अहम भूमिका निभाई।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार