सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

किन्नर समाज ने किसानों का किया समर्थन

गौतमबुद्ध नगर जिले में डीएनडी फ्लाईवे के नजदीक दलित प्रेरणा स्थल पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के पदाधिकारियों ने शनिवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष केंद्र सरकार को सद्बुद्धि दिए जाने की प्रार्थना की।

Anchal Yadav
  • Dec 19 2020 3:42PM
गौतमबुद्ध नगर जिले में डीएनडी फ्लाईवे के नजदीक दलित प्रेरणा स्थल पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के पदाधिकारियों ने शनिवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष केंद्र सरकार को सद्बुद्धि दिए जाने की प्रार्थना की। धरना स्थल पर किन्नर समाज के लोगों ने पहुंचकर किसानों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया तथा वहां पर कृषि कानूनों के खिलाफ गाना गाकर नृत्य भी किया। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह ने कहा कि आज सभी पदाधिकारियों एवं किसानों ने दलित प्रेरणा स्थल पर लगी डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के समक्ष सरकार को सद्बुद्धि दिए जाने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि सरकार विवेकपूर्ण निर्णय नहीं ले रही है, करीब 20 दिनों से चल रहे किसानों के धरना-प्रदर्शन का भी सरकार पर कोई असर नहीं हो रहा है, सरकार पूरी तरह से किसानों की अनदेखी कर रही है, जो उसे महंगी पड़ेगी। सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आवाज को दबाने के लिए तरह-तरह के प्रयास कर रही है, लेकिन किसानों का यह आंदोलन अब जनक्रांति का रूप ले चुका है और किसान विरोधी कृषि कानूनों के वापस होने के बाद ही यह आंदोलन समाप्त होगा।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार