सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

ज्ञानवापी मंदिर को लेकर केशव मौर्या ने मुलायम सिंह पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि अब महादेव की नगरी काशी में भी हर हर महादेव हो रहा है। साज़िश के तहत 1993 में मुलायम सिंह यादव की सरकार ने जिस प्रकार ज्ञानवापी स्थित व्यास जी के तहख़ाने में पूजा अर्चना बंद कराई थी उसे काशी के ही नहीं देशभर के लोग परिचित हैं।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Feb 3 2024 11:03PM

इनपुट- रजत के. मिश्र, लखनऊ,Twitter - rajatkmishra1

 
श्री गुरु वशिष्ठ न्यास द्वारा आयोजित दो दिवसीय परिचर्चा के उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि श्री गुरु वशिष्ठ जी के शिष्य भगवान श्री राम जी 500 वर्षों के प्रयासों के बाद पूरी मर्यादा के साथ अपने धाम में प्राण प्रतिष्ठित हुए हैं। यह हम सबके लिए गौरव की बात है। 
 
उन्होंने कहा कि अब महादेव की नगरी काशी में भी हर हर महादेव हो रहा है। साज़िश के तहत 1993 में मुलायम सिंह यादव की सरकार ने जिस प्रकार ज्ञानवापी स्थित व्यास जी के तहख़ाने में पूजा अर्चना बंद कराई थी उसे काशी के ही नहीं देशभर के लोग परिचित हैं। उन्होंने कहा कि 2017 में हमारी सरकार बनी तो हम भी पूजा शुरू करवा सकते थे लेकिन, हमने मर्यादा का पालन किया। शिवभक्तों ने भी संयम दिखाया। न्यायालय की शरण में गये वहाँ से आदेश लेकर आये और अपने महादेव की पूजा अर्चना शुरू की। इससे हमारा ही नहीं सनातन धर्म में आस्था रखने वाले विश्व के सभी लोगों को एक समान आनंद की प्राप्ति हुई। 
 
उन्होंने यह भी कहा कि आज भारत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अपने गौरव को पुनः प्रतिस्थापित कर रहा है। हर भारतीय इससे आह्लादित है। पूरी दुनिया में हमारी साख भी निरंतर बढ़ रही है। आज हम ग्लोबल लीडर के रूप में अपनी छाप छोड़ रहे हैं। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में न्यास के अध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने न्यास के बारे में जानकारी दी और कार्यक्रम की रूप रेखा से अवगत कराया। 
 
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य और भारतीय जानता पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल और वरिष्ठ पत्रकार हर्ष वर्धन त्रिपाठी, न्यास के सचिव शैलेंद्र जायसवाल, न्यासी पुनीत श्रीवास्तव, पंकज पाठक, अनुराग तिवारी, सौरभ राय, अनुराग त्रिपाठी, मानस भूषण, अनुरंजन समेत अन्य उपस्थित रहे। 
 
कार्यक्रम के प्रथम सत्र भारतीय यत्र संतति में बोलते हुए जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर आनंद रंगनाथन ने कहा कि भारत 1947 में नहीं बना बल्कि यह हज़ारों वर्षों पहले ही बनी सांस्कृतिक और भौगोलिक संरचना है। इसका वर्णन वेदों और पुराणों में भी मिलता है। जो यह मानते हैं कि भारत 1947 में बना वह दोबारा इसके 600 टुकड़े करना चाहते हैं। आज भले ही लौह पुरुष नहीं हैं लेकिन उनके मानने वाले छोटे सरदार भारत का नेतृत्व कर रहे हैं। 
 
उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अभी विपक्ष के नेता राहुल गांधी हैं जो 2047 तक विपक्ष के नेता बने रहेंगे। उनके नेतृत्व में लोग बँटवारे की राजनीति करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनके दल के ही सांसद उत्तर और दक्षिण में भारत को बाँटने का प्रयास लगातार कर रहे हैं। इन्होंने तो राम को भी नहीं बख्शा जबकि यह सत्य और प्रामाणिक बात है कि राम के नाम पर उत्तर से ज़्यादा स्थान या उनके नाम दक्षिण भारत में हैं। राम तो भारत के कण कण में व्याप्त हैं। 
 
कार्यक्रम के क्रमशः चार सत्र हुए और प्रत्येक सत्र में अलग अलग विषयों पर चर्चा हुई। लव जिहाद के मामलों में भी एक वर्ग विशेष या धर्म के लोगों द्वारा लगातार हिन्दू महिलाओं को उनके धर्म के बारे में ख़राब बातें बताई गईं। सिनेमा द्वारा भी जो कम्युनिष्ट साहित्य से प्रभावित है द्वारा धर्म में महिलाओं को अपमानित करने के विशेष प्रयास किए गए। 

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार