सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

केजरीवाल सरकार सिर्फ बयानों में एमसीडी को पैसे दे रही है , अभी तक नही दिए एक भी रु - मेयर जयप्रकाश

उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने आज कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल धृतराष्ट्र बने हुए है, निगम कर्मचारियों के वेतन के लिए दिल्ली सरकार ने अभी तक 938 करोड़ रूपय नहीं दिए है।

Alok Jha
  • Jan 21 2021 7:34PM
दिल्ली के तीनों एमसीडी और दिल्ली सरकार के बीच फण्ड को लेकर तकरार जारी है । कुछ दिन पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा था कि दिल्ली एमसीडी को 938 करोड़ रु दिए जाएंगे । लेकिन उत्तरी दिल्ली के मेयर जयप्रकाश ने कहा कि केजरीवाल सरकार सिर्फ बयानबाजी कर रही है । अभी तक दिल्ली एमसीडी के हिस्से का फंड दिल्ली सरकार ने नही दिया है । उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने आज कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल धृतराष्ट्र बने हुए है, निगम कर्मचारियों के वेतन के लिए दिल्ली सरकार ने अभी तक 938 करोड़ रूपय नहीं दिए है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने लगभग एक हफ्ते पहले प्रैस वार्ता कर यह कहा था कि दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों के लिए दिल्ली सरकार ने निगम को 938 करोड़ रूपय जारी कर रही है। मगर अभी तक निगम कर्मचारियों के वेतन के लिए दिल्ली सरकार से एक पैसा भी दिल्ली नगर निगम को नहीं मिला है।

महापौर जय प्रकाश ने कहा की दिल्ली सरकार ने कर्मचारियों के वेतन के लिए घोषणा तो कर दी मगर दिल्ली नगर निगम को 938 करोड़ रूपय नहीं दिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की इसी निति की वजह से आज उत्तरी दिल्ली नगर निगम वित्तीय संकट की स्थिती से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि नगर निगम नागरिकों को सेवाएं प्रदान करने वाली संस्थान है और नगर निगम कों आर्थिक सहायता प्रदान करना राज्यों की नैतिक ज़िम्मेदारी होती है।

महापौर ने कहा कि दिल्ली सरकार निगम निगम को पैसे ना देकर सिर्फ और सिर्फ राजनिती कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार नगर निगम के कर्मचारियों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार