सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

बलात्कार करके बोला कवि अहमद- मेरे अब्बू सपा के पूर्व विधायक हैं, मुसलमान बनो वरना....

चूंकि कवि अहमद का अब्बू सईद अहमद समाजवादी पार्टी का विधायक रहा है तो शायद उसके लिए कानून, संविधान, शासन, प्रशासन कुछ भी मायने नहीं रखते। तभी तो उसने जिम संचालिका के साथ बलात्कार किया तथा उसके बाद उस पर मुसलमान बनने का दवाब बनाया।

Abhinya
  • Sep 14 2021 7:06PM
चूंकि कवि अहमद का अब्बू सईद अहमद समाजवादी पार्टी का विधायक रहा है तो शायद उसके लिए कानून, संविधान, शासन, प्रशासन कुछ भी मायने नहीं रखते। तभी तो उसने जिम संचालिका के साथ बलात्कार किया तथा उसके बाद उस पर मुसलमान बनने का दवाब बनाया। कवि अहमद की प्रताड़ना से तंग आकर अब पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा न्याय की गुहार लगाई है। 

पीड़िता ने आरोप लगते हुए कहा कि कवि अहमद ने उसके साथ दुष्कर्म, मारपीट, गाली गलौज, लूट, अपराधिक षड्यंत्र किया और साथ ही धर्मांतरण कराने के लिए दबाव बना रहा था। मामले को तूल पकड़ता देख आज पुलिस भी मामले को सख्ती से ली। सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विधायक के घर में छापा भी मार दिया था। हालांकि, आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वह गंभीरता से पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

जिम संचालिका ने अपनी आप बीती बताते हुए कहा कि रविवार को वह सिविल लाइंस स्थित पीवीआर माल गई थी। तभी कवि अहमद रास्ते मे मिला और उसका मोबाइल व जंजीर छीन ली। विरोध पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान कवि के साथ एक और भी व्यक्ति था। साथ ही कवि अहमदपर आरोप लगते हुए कहा कि वह नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने के साथ ही अश्लील तस्वीरें व वीडियो बनाकर 3 साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। साथ ही मारपीट व गाली गलौज भी की। आरोप यह भी है कि पूर्व विधायक के पुत्र ने खुद को हिंदू बता कर उससे परिचय बढ़ाया और फिर धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा। 

पुलिस को जानकारी देते हुए पीड़िता ने बताया कि वह 2018 में ब्यूटी कंटेस्ट की तैयारी कर रही थी और उसने जिम भी खोला था। इसी दौरान उसकी मुलाकात कवि से हुई जिसने खुद को हिंदू बताया और फिर बिजनेस पार्टनर बनाने के बहाने उसे अपने साथ लखनऊ ले गया। आरोप है कि वहां उसने धोखे से नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया और फिर अश्लील तस्वीरें वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। यही नहीं कई बार उसने पिस्तौल सटाकर पीड़िता के साथ मारपीट भी की। साथ ही धमकी दी कि अगर धर्म परिवर्तन नहीं किया तो वो उसकी रेप कि वीडियो वायरल करवा देगा। 
 
आपको बता दें पुलिस फिलहाल घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। एसपी सिटी का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ बयान कराया जा रहा है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। जो लोग भी इसमे संलिप्त होंगें उन्हे किसी हाल में बक्सा नहीं जाएगा।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार