SPG सिक्योरिटी वापस होने के बाद कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा को दिल्ली के 35 लोधी रोड स्थित सरकारी आवास को खाली करने की आदेश दे दिए गए हैं। इसके बाद से उनके नए ठिकाने को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है, लेकिन सूत्रों की मानें, तो वह राजनैतिक दृष्टिकोण को देखते हुए यूपी की राजधानी लखनऊ में शिफ्ट हो सकती हैं। हालांकि इसपर अभी कोई औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है।
लखनऊ में क्या होगा होगा प्रियंका वाड्रा का नया ठिकाना-
कांग्रेसी सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी लखनऊ में कौल आवास में शिफ्ट हो सकती हैं। कौल निवास गोखले मार्ग के पास है। सरकारी घर वापस की आशंका के चलते लॉक डाउन के पहले से ही कौल आवास के रिनोवेशन का काम चल रहा है और यही घर प्रियंका वाड्रा का नया ठिकाना बन सकता है। कौल निवास असल में शीला कौल की कोठी है। शील कौल कांग्रेसी नेत्री के साथ-साथ कैबिनेट मंत्री व राज्यपाल भी रही थी। शीला कौल देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की भाभी और इंदिरा गांधी की मामी थीं। 2015 में उनका निधन हो गया था।
यूपी सरकार को घेरने के लिहाज से होगा सही निर्णय-
यदि प्रियंका गांझी लखनऊ में शिफ्ट होती हैं, तो पार्टी को इससे मजबूती मिलेगी व 2022 चुनाव के लिहाज से भी यह सकारात्मक कदम होगा। प्रियंका इन दिनों यूपी में शासित भाजपा सरकार व सीएम योगी पर लगातार हमलावर हैं। सरकार की नीतियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे दिल्ली में न रहकर प्रियंका गांधी लखनऊ में रहती हैं, तो कांग्रेस पार्टी को यूपी में मजबूती भी मिलेगी।