सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

दिल्ली का सरकारी मकान खाली होने के बाद क्या होगा प्रियंका वाड्रा का नया ठिकाना.. पढ़िए नए घर का कांग्रेस कनेक्शन..

एसपीजी सिक्योरिटी वापस होने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा को 1 महीने में खाली करना है सरकारी मकान..

रजत मिश्र, उत्तर प्रदेश, ट्विटर- @rajatkmishra1
  • Jul 2 2020 7:01PM

SPG सिक्योरिटी वापस होने के बाद कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा को दिल्ली के 35 लोधी रोड स्थित सरकारी आवास को खाली करने की आदेश दे दिए गए हैं। इसके बाद से उनके नए ठिकाने को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है, लेकिन सूत्रों की मानें, तो वह राजनैतिक दृष्टिकोण को देखते हुए यूपी की राजधानी लखनऊ में शिफ्ट हो सकती हैं। हालांकि इसपर अभी कोई औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है।

लखनऊ में क्या होगा होगा प्रियंका वाड्रा का नया ठिकाना-

कांग्रेसी सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी लखनऊ में कौल आवास में शिफ्ट हो सकती हैं। कौल निवास गोखले मार्ग के पास है। सरकारी घर वापस की आशंका के चलते लॉक डाउन के पहले से ही कौल आवास के रिनोवेशन का काम चल रहा है और यही घर प्रियंका वाड्रा का नया ठिकाना बन सकता है। कौल निवास असल में शीला कौल की कोठी है। शील कौल कांग्रेसी नेत्री के साथ-साथ कैबिनेट मंत्री व राज्यपाल भी रही थी। शीला कौल देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की भाभी और इंदिरा गांधी की मामी थीं। 2015 में उनका निधन हो गया था।

यूपी सरकार को घेरने के लिहाज से होगा सही निर्णय- 

यदि प्रियंका गांझी लखनऊ में शिफ्ट होती हैं, तो पार्टी को इससे मजबूती मिलेगी व 2022 चुनाव के लिहाज से भी यह सकारात्मक कदम होगा। प्रियंका इन दिनों यूपी में शासित भाजपा सरकार व सीएम योगी पर लगातार हमलावर हैं। सरकार की नीतियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे दिल्ली में न रहकर प्रियंका गांधी लखनऊ में रहती हैं, तो कांग्रेस पार्टी को यूपी में मजबूती भी मिलेगी।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार