सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

मोदीनगर कश्यप समाज के लोगों द्वारा चुना भट्टी पर मनाई गई महर्षि कश्यप व महाराज निषादराज जयंती भंडारे का किया आयोजन

कश्यप शक्ति संगठन के तत्वाधान में किया गया आयोजन

जितेन्द्र कुमार संवाददाता मोदीनगर
  • Apr 8 2022 5:16PM

मोदीनगर श्री महर्षि कश्यप तथा महाराजा निषादराज जयंती के अवसर पर महर्षि कश्यप शक्ति संगठन के तत्वाधान में प्रमुख युवा समाजसेवी पंकज कश्यप द्वारा भव्य समारोह तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। समारोह में मौजूद कश्यप समाज से जुड़े सैकड़ों महिला पुरुषों महर्षि कश्यप के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। चुना भट्टी स्थित कश्यप मार्केट परिसर में आयोजित समारोह का शुभारंभ विशेष मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य सुरेश कश्यप, पूर्व सांसद प्रतिनिधि पवन कश्यप, विशिष्ट अतिथि डॉ रामगोपाल तथा समारोह संयोजक पंकज कश्यप द्वारा महर्षि कश्यप के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया। विशेष मुख्य अतिथि विधायक सुरेश कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि महर्षि कश्यप ब्रह्मा जी के मानस पुत्र एवं सृष्टि के सृजनकर्ता कहे जाते हैं। साथ‌ ही सृष्टि पर मौजूद सप्तऋषियों में महर्षि कश्यप का भी एक प्रमुख स्थान है। सुरेश कश्यप ने कहा कि महर्षि कश्यप के देश और धर्म को एक सूत्र मे बांधने का संदेश आज भी प्रेरणादायी है।

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि बुराई के रास्ते से बचकर बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएं और अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंद लोगों की मदद करें। इसके अलावा मुख्य वक्ता रामपाल देशवाल कश्यप ने अपने संबोधन में शिक्षा ग्रहण करने पर जोर देते हुए कहा कि कश्यप समाज को अपने उत्थान हेतु अपनी भावी पीढ़ी को शिक्षित करना अत्यंत आवश्यक है। क्योंकि शिक्षा ही वह माध्यम है जो उन्नति का मार्ग प्रशस्त करती है। डॉक्टर रामगोपाल ने सभी से संगठित रहने की अपील की। समारोह की अध्यक्षता करते हुए मान सिंह कश्यप ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मंच का सफ़ल संचालन संयोजक पंकज कश्यप द्वारा किया गया। इसके उपरांत संगठन द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में हजारों लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया। सह संयोजक के रूप में दिग्विजय देशवाल‌, राजकुमार कश्यप, सुनील कश्यप रहे। इस अवसर पर धर्मपाल कश्यप, मूलचंद कश्यप, सचिन कश्यप, नितिन कश्यप, विपिन कश्यप, विक्की कश्यप, नीरज कश्यप, शिवम कश्यप, हरिओम कश्यप, अमित कश्यप, अरविंद कश्यप, मुकेश कश्यप, भीम कश्यप, दीपक कश्यप, महेश कश्यप, अनिल कश्यप, कलुआ कश्यप, सचिन कश्यप, बाबू कश्यप, योगेश कश्यप, विकास कश्यप, पूनम कश्यप, अनीता कश्यप, रोहतासी कश्यप, ज्योति कश्यप, पूजा कश्यप, रजनी कश्यप, सरोज देवी कश्यप, सूरज देवी कश्यप, बृजपाल कश्यप, नीतू कश्यप, राज कश्यप, गब्बर कश्यप सहित कश्यप समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद रहे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार