सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

KARNATAKA: गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड की चैट से फ्लाइट में मचा बवाल, छह घंटे देरी से उड़ा विमान

बता दें कि मंगलुरू से मुंबई के लिए एक लड़का विमान से उड़ान भरने वाला था। वह अपनी सीट पर बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड से फोन पर चैट कर रहा था। इसी दौरान लड़की लड़के को मैसेज भेजती है कि यू ऑर बॉम्बर। इसके बाद ही फ्लाइट में बवाल मच जाता है।

NAMRATA BAJPAI
  • Aug 15 2022 3:47PM

कर्नाटक के मंगलुरू से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड के बीच हो रही सीक्रेट चैट से बवाल मच गया। इसके बाद सभी यात्रियों को फ्लाइट से उतार कर पूरे विमान की जांच की जाती है। जांच पूरी होने के बाद शाम पांच बजे विमान मुंबई के लिए रवाना हुआ। जानकारी के अनुसार, फ्लाइट में 185 यात्री सवार थे। 

बता दें कि मंगलुरू से मुंबई के लिए एक लड़का विमान से उड़ान भरने वाला था। वह अपनी सीट पर बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड से फोन पर चैट कर रहा था। इसी दौरान लड़की लड़के को मैसेज भेजती है कि यू ऑर बॉम्बर। इसके बाद ही फ्लाइट में बवाल मच जाता है।

युवती को बेंगलुरू जाना था। इस दौरान वह अपने ब्वॉयफ्रेंड से मजाक-मजाक में सिक्योरिटी को लेकर बात कर रही थी। तभी उसने मजाक में लड़के को मैसेज भेजा,  यू ऑर बॉम्बर। इस चैट को लड़के के पास में बैठा हुआ सहयात्री पढ़ लेता है, और क्रू मेंबर्स को इसकी सूचना देता है। इसके बाद हवाई यातायात नियंत्रक को इसकी सूचना दी जाती है, जिसके बाद विमान को रोकना पड़ता है। इसके बाद सभी यात्रियों को फ्लाइट से उतार कर पूरे विमान की जांच की जाती है। जांच पूरी होने के बाद शाम पांच बजे विमान मुंबई के लिए रवाना हुआ। जानकारी के अनुसार, फ्लाइट में 185 यात्री सवार थे। मामला इतना बढ़ा कि फ्लाइट छह घंटे लेट हो गई। इतना ही नहीं सभी यात्रियों को विमान से उतरना पड़ा और सघन जांच से गुजरना पड़ा। 

घटना सामने आने के बाद पुलिस ने लड़का व लड़की दोनों को गिरफ्तार कर घंटो पूछताछ की। हालांकि, इसमें कोई जानकारी सामने नहीं आई। पता चला कि दोनों के बीच में मजाक में बात हो रही थी। पूछताछ के कारण लड़की भी बेंगलुरू के लिए उड़ान नहीं भर सकी। शहर के पुलिस आयुक्त एन. शशि कुमार ने कहा कि देर रात तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गयी, क्योंकि यह दो दोस्तों के बीच सुरक्षा को लेकर मैत्रीपूर्ण ढंग से बातचीत हो रही थी।

 कर्नाटक के मंगलुरू से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड के बीच हो रही सीक्रेट चैट से बवाल मच गया। इसके बाद सभी यात्रियों को फ्लाइट से उतार कर पूरे विमान की जांच की जाती है। जांच पूरी होने के बाद शाम पांच बजे विमान मुंबई के लिए रवाना हुआ। जानकारी के अनुसार, फ्लाइट में 185 यात्री सवार थे।

बता दें कि मंगलुरू से मुंबई के लिए एक लड़का उड़ान भरने वाला था। वह अपनी सीट पर बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड से फोन पर चैट कर रहा था। इसी दौरान लड़की लड़के को मैसेज भेजती है कि यू ऑर बॉम्बर। इसके बाद ही फ्लाइट में बवाल मच जाता है। युवती को बेंगलुरू जाना था। इस दौरान वह अपने ब्वॉयफ्रेंड से मजाक-मजाक में सिक्योरिटी को लेकर बात कर रही थी। तभी उसने मजाक में लड़के को मैसेज भेजा,  यू ऑर बॉम्बर। इस चैट को लड़के के पास में बैठा हुआ सहयात्री पढ़ लेता है और क्रू मेंबर्स को इसकी सूचना देता है। इसके बाद हवाई यातायात नियंत्रक को इसकी सूचना दी जाती है, जिसके बाद विमान को रोकना पड़ता है। इसके बाद सभी यात्रियों को फ्लाइट से उतार कर पूरे विमान की जांच की जाती है। जांच पूरी होने के बाद शाम पांच बजे विमान मुंबई के लिए रवाना हुआ। जानकारी के अनुसार, फ्लाइट में 185 यात्री सवार थे। 

मामला इतना बढ़ा कि फ्लाइट छह घंटे लेट हो गई। इतना ही नहीं सभी यात्रियों को विमान से उतरना पड़ा और सघन जांच से गुजरना पड़ा। 

घटना सामने आने के बाद पुलिस ने लड़का व लड़की दोनों को गिरफ्तार कर घंटो पूछताछ की। हालांकि, इसमें कोई जानकारी सामने नहीं आई। पता चला कि दोनों के बीच में मजाक में बात हो रही थी। पूछताछ के कारण लड़की भी बेंगलुरू के लिए उड़ान नहीं भर सकी। शहर के पुलिस आयुक्त एन. शशि कुमार ने कहा कि देर रात तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गयी, क्योंकि यह दो दोस्तों के बीच सुरक्षा को लेकर मैत्रीपूर्ण ढंग से बातचीत हो रही थी।

 

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार