सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

विश्व पर्यावरण दिवस,प्रकृति का करो सम्मान पर्यावरण स्वच्छता का रखो ध्यान।

5 जून विश्व पर्यावरण दिवस आज है। आज हर व्यक्ति को कम से कम 1 पौधा जरूर लगाना चाहिए। और ये प्रण लेना चाहिए पूरे साल पौधे लगाएंगे।

Anchal Yadav
  • Jun 5 2020 12:32PM
इस बार घर पर रहकर पर्यावरण दिवस मनाए। पर्यावरण दिवस पर आप अपने घर में पौधे या आसपास पेड़ लगाएं। इससे आपके घर को पेड़ की छाया और ताज़ी हवा मिलेगी। ज्यादा पौधे लगाने से पर्यावरण में ऑक्सीजन की मात्रा सही बनी रहती है।साथ ही ज्यादा पेड़ पौधे से जीव जन्तु भी स्वस्थ रहते हैं और पर्यावरण को स्वस्थ रखने में मदद मिलेगी।
 
हमारे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने में औद्योगिकीकरण, शहरीकरण और खनिज संसाधनों की निकासी कुछ ऐसे कारक हैं जिनकी मुख्य भूमिका रही है। प्रकृति के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। जिस प्रकृति से हमारे जीवन का अस्तित्व जुड़ा हुआ है, उसका तेजी से दुरुपयोग किया जा रहा है। जीवन में प्रकृति की आवश्यकताओं के बारे में लोगों को जागरूक करने और प्रकृति को हो रहे नुकसान को रोकने के लिए ही हर साल 5 जून को ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

इस बार अपने घर के सामान को री-साइकिल करने की जरूर ठानें। अपने परिवार के सभी लोगों को इसका हिस्सा बनाएं और सोचे कि घर के बचे हुए ज़्यादा से ज़्यादा सामान को कैसे री-साइकिल किया जा सकता है।

पॉलीथीन का इस्तेमाल न करें।सिंगल यूज प्लास्टिक पॉल्यूशन फैला रहा है। यह नालियों को बंद कर रहा है जिससे भूमिगत जल को नुकसान पहुंच रहा है।सब्जी व सामान के लिए कपड़े की थैलियां रखें।

अगर आपको इधर उधर थूकने की आदत है तो उसे आज ही सुधारें। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए भी यह बहुत जरूरी है।

नई पीढ़ी को प्रकृति, पर्यावरण, पानी व पेड़-पौधों की अहमियत समझाएं।

बच्चों से पौधे लगवाए और उसकी देखभाल करने की शिक्षा  दे।

बिजली के बिल में कटौती करने वाले उपाय के बारे में जरूर सोचें।

गर्म पानी से नहाने की आदत बदलें और स्वस्थ रहें।

किसी भी पुरानी चीज को फेंकने के बजाय उसका दूसरा इस्तेमाल करने की सोचें।

एक खराब वस्तु से नई चीज का निर्माण किया जा सकता है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार