सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

पूरे प्रदेश की नदियों के जलस्तर में जबरदस्त बढ़ोत्तरी.. बांधो के कटान की आशंका के बीच जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ग्राउंड ज़ीरो पर..

जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह के ताबड़तोड़ दौरे जारी.. नदियों के बढ़ते जल स्तर के बीच बांधो का निरीक्षण कर रहे है महेंद्र सिंह, नदियों के पूजन दी सलाह..

रजत मिश्र, उत्तर प्रदेश, ट्विटर- @rajatkmishra1
  • Jul 15 2020 5:06PM

 

प्रदेश की नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच योगी सरकार के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह लगातार दौरे कर रहे हैं। पूरे प्रदेश की नदियों के जल स्तर में इस समय बढ़ोत्तरी हो रही है। जिसके चलते तटवर्ती इलाको में रहने वाले लोगो में भय का माहौल है लेकिन इन सबके बीच सूबे के जल शक्ति मंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुँचकर तैयारियों का जायजा ले रहे है। पिछले कुछ दिनों में महेंद्र सिंह हर उस जगह पहुँचे है जहां बाढ़ की संभावनाएं है। आज उन्होंने गोंडा जनपद के बाढ़ ग्रस्त इलाके का हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लिया। मंत्री ने हवाई सर्वेक्षण के दौरान बांधों पर हो रहे कार्यों को देखा और जिले में करनैलगंज व तरबगंज तहसील अंतर्गत नदी के आस पास के इलाके जो बाढ़ से प्रभावित होते उसको देखा उसके बाद मंत्री ने अधिकारियों के साथ किया समीक्षा बैठक की जिसमें मंडल के अधिकारी मौजूद रहे। जलशक्ति मंत्री ने कहा कि बाढ़ व बांधों पर कार्य हो रहे है इस बार एल्गिन चरसडी बांध नही कटेगा साथ ही बांध व नदियों के आस पास के गावो में रहने वाले सुरक्षित रहेंगे। वही मंत्री ने बांध व बाढ़ग्रस्त इलाके में तैनात कर्मचारी नदियों की पूजा अर्चना कर अपने काम की शुरुआत करें क्योकि नदी हमारी माँ है। 

नदियों हमारी माँ, रोज करे पूजन -

वही जल शक्ति मंत्री ने कहा कि बांधो की सुरक्षा के लिए जो लोग कैंप लगाकर रह रहे हैं वो लोग रोज सुबह नदियों का पूजन करे। महेंद्र सिंह ने कहा कि  जो लोग वहां रहते हैं वह लोग सवेरे उठकर जैसे अपने जीवन के लिए, घरों के लिए, परिवार के लिए पूजा पाठ करते हैं वैसे ही नदियों के लिए पूजा पाठ करें ठीक वैसे ही नदियों का पूजन करे क्योकि नदिया हमारी मां है हमें इनकी भी पूजा करनी चाहिए। बंधे पर काम करने वाले पूजा करके अपना काम शुरू करें। हमारी भारत की संस्कृति में नदियां हमारी मां है हम तालाब की भी पूजा करते हैं और नदियों की पूजा करते हैं हम वरुण देवता की पूजा करते हैं जल हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है उसकी पूजा करते हैं इसलिए इनका लाभ मिलता है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार