सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

अपनी जड़ों से जुड़े रहना जितना जरूरी है, उतना ही बदलते समय की जरूरतों को समझना: आरसीपी सिंह

6 मार्च से जदयू के विधानसभा प्रभारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण · 25 से 28 फरवरी तक प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा का पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण एवं नालंदा का चार दिवसीय दौरा

Saurabh Tiwari- Twitter @SaurabhStv
  • Feb 24 2021 11:15PM
 बिहार प्रदेश जदयू मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आरसीपी सिंह की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा एवं संगठन प्रभारियों की बैठक हुई। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि 6 एवं 7 मार्च 2021 को जदयू मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में प्रदेश द्वारा मनोनीत सभी 243 विधानसभा प्रभारियों का प्रशिक्षण होगा। बैठक के दौरान प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील कुमार के साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री रवीन्द्र सिंह, प्रदेश महासचिव डॉ. नवीन कुमार आर्य, श्री अनिल कुमार, श्री चंदन कुमार सिंह, श्री परमहंस कुमार, श्री कामाख्या नाराय़ण सिंह, श्री अशोक कुमार बादल, श्री आसिफ कमाल एवं श्री मृत्युंजय कुमार सिंह मौजूद रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आरसीपी सिंह ने इस दौरान कहा कि कल संपन्न हुए जिलाध्यक्ष, लोकसभा प्रभारी एवं मुख्य जिला प्रवक्ताओं के प्रशिक्षण में साथियों की रुचि एवं उत्साह को देख मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। इन तीन दिनों में जैसी सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली उससे इस विश्वास को बल मिलता है कि जदयू अपने विचार और व्यवहार में बाकी पार्टियों से भिन्न है और जदयू का हर समर्पित कार्यकर्ता श्री नीतीश कुमार के संस्कार का वाहक है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान साथियों की जितनी दिलचस्पी व्यावहारिक समाजवाद में थी, उतनी ही उत्सुकता उन्होंने सोशल मीडिया की बारीकियों को समझने में दिखाई। यह बात स्वागतयोग्य है। अपनी जड़ों से जुड़े रहना जितना जरूरी है, उतना ही बदलते समय की जरूरतों को समझना।
प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जिलाध्यक्ष, लोकसभा प्रभारी एवं मुख्य जिला प्रवक्ताओं के तत्काल बाद विधानसभा प्रभारियों के प्रशिक्षण का निर्णय लिया गया है। आगे चलकर प्रखंड अध्यक्षों का प्रशिक्षण भी होगा। पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। 6 एवं 7 मार्च 2021 के प्रशिक्षण के लिए विषय एवं प्रशिक्षकों की जानकारी शीघ्र ही दी जाएगी। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि 25 से 28 फरवरी 2021 तक वे संगठन की मजबूती एवं बिहार सरकार के विकास कार्यों पर चर्चा के लिए पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण एवं नालंदा के चार दिवसीय दौरे पर जाएंगे।
 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार