सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

निवेश रीजन बनेगा न्यू नोएडा, अधिकारियों ने शुरू की तैयारी

गौतमबुद्ध नगर में दादरी से लेकर खुर्जा के बीच बसने वाले न्यू नोएडा का नक्शा नोएडा अथॉरिटी ने तैयार कर लिया है।

Anchal Yadav
  • Mar 10 2021 2:33PM
गौतमबुद्ध नगर में दादरी से लेकर खुर्जा के बीच बसने वाले न्यू नोएडा का नक्शा नोएडा अथॉरिटी ने तैयार कर लिया है। नक्शे का गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर में नोटिफिकेशन भी हो गया है। इसके बाद न्यू नोएडा एरिया में आने वाले 80 गांव में जमीन से जुड़ी सभी एनओसी पर रोक लग गई है।
अब निर्माण या किसी अन्य काम के लिए यह एनओसी नोएडा अथॉरिटी ही देगी। अथॉरिटी ने भी एनओसी पर रोक बरकरार रखी है। अधिकारियों का कहना कि नक्शा के बाद अब मास्टरप्लान तैयार करवाया जाएगा। मास्टर प्लान प्रभावी होने पर नोएडा अथॉरिटी के नियम उस क्षेत्र में लागू किए जाएंगे। इसके बाद ही एनओसी देने की प्रक्रिया शुरू होगी। 80 गांव का 29 जनवरी को ही शासन ने नोएडा अथॉरिटी के क्षेत्र में नोटिफिकेशन कर दिया था। इस नोटिफकेशन के बाद अथॉरिटी को अपना नोटिफिकेशन लागू करने के लिए मौके के गांव का सत्यापन कर नक्शा तैयार करना था।
यह नक्शा अथॉरिटी ने तैयार कर लिया है। इन 80 गांव में 20 गांव गौतमबुद्ध नगर और 60 गांव बुलंदशहर के शामिल हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार