सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

लखनऊ: फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट में शटरिंग गिरने के मामले पर गठित की गई तीन सदस्यीय जांच समिति

सरोजनी नगर क्षेत्र के रनियापुर में नवनिर्मित अनुसंधान केंद्र की शटरिंग गिरी ।घायल मजदूरों को प्रसाद हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Sep 12 2022 11:22PM

इनपुट- श्वेता सिंह, लखनऊ 

 
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आनन-फानन में घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
 
मिली जानकारी के अनुसार मजदूर सुमीर महली (19), पालूश माड़ी (28), दुलाल (36), दिग्विजय (27) का इलाज चल रहा है। जिसमें दिग्विजय उपरोक्त के सिर में गम्भीर चोंट आयी हैं। सुमीर महली के कमर में चोट आई है। एक अन्य व्यक्ति अनवर अली (40) की इलाज के दौरान केजीएमयू ट्राॅमा सेन्टर में मृत्यु हो गयी है। 
 
अमित शाह ने किया था शिलान्यास- 
 
बता दें अगस्त 2021 में गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ के सरोजनीनगर स्थित दरोगाखेड़ा के रनियापुर गांव में फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट का शिलान्यास किया था। जिसका कार्य जोर-शोर से चल रहा है। सोमवार को लगभग 4 बजे कुछ मजदूर पोर्च के ऊपर मसाला बराबर करने का कार्य कर रहे थे, तभी अचानक शटरिंग भरभरा कर नीचे गिर पड़ी। हादसे के वक्त छत के नीचे कोई भी मजदूर नहीं था। जिसकी वजह से बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
 
सीएम योगी ने लिया संज्ञान-
 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ की निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने की घटना का संज्ञान लिया और मृतक के परिजनों और घायलों को मुआवजा देने की बात कही। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही तीन सदस्यीय समिति का भी गठन किया गया है। इस उच्चस्तरीय समिति के सदस्यों में पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव, चीफ इंजीनियर और एडीजी मोहित अग्रवाल को नामित किया गया है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार