बथवरिया गांव में पुलिस की छापेमारी में ग्रामीणों ने किया पुलिस पर हमला।
नाबालिक युवती की तलाश में पंजाब पुलिस बगहा के बथवारिया पहुंची !
अनिल कुमार सोनी ( संवाददाता ) बगहा ,पश्चिमी चंपारण
BAGAHA बगहा के बथवरिया थाना क्षेत्र के बथवरिया गांव में प्रेम प्रसंग में पंजाब से भगाई गई युवती को मोबाइल के लोकेशन के आधार पर पंजाब पुलिस पश्चिमी चंपारण पहुंची।बगहा पुलिस के साथ टीम बनाकर पंजाब पुलिस द्वारा बथवरिया गांव पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भगाई गई लड़की को बरामद भी कर लिया। लेकिन इस पर ग्रामीण गुस्सा हो गए। लोग हंगामा करने लगे। पुलिस लड़की को लेकर लौटने लगी तो उग्र ग्रामीणों ने हंगामा तेज कर पुलिस पर हमला बोल दिया। भीड़ में शामिल युवकों ने लड़की को पुलिस से छुड़ा लिया। पंजाब पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। घटना में पंजाब पुलिस के एएसआई रवींद्र दुबे व पुलिस बल के जवान आंशिक रूप से जख्मी हो गए। जख्मी का इलाज बगहा अनुमण्डलीय अस्पताल में कराया जा रहा है।
*ITI में पंजाब पुलिस पर हमला हुआ है। इसमें ASI समेत 4 पुलिस वाले घायल हैं।*
पंजाब पुलिस यहां एक नाबालिग लड़की (17) की तलाश में आई थी। लड़की के पिता ने बगहा के एक लड़के (26) पर अपहरण का केस दर्ज किया था। उसकी मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस ढूंढते हुए बगहा पहुंची। टीम लड़की को लेकर निकल ही रही थी, कि लड़के के परिवार वालों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। वही इस मामले में पुलिस ने 28 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बथवारिया थाना क्षेत्र में पंजाब पुलिस पर हमला हुआ। दरअसल पंजाब के वस्सी पठाना के फतेहगढ़ साहिब थाना में 20 जुलाई को लड़के के ऊपर अपहरण का एफआईआर दर्ज हुआ था। इसी की जांच में ASI पृथ्वी राज सिंह सोमवार को बथवरिया थाना पहुंचे। स्थानीय थाना के द्वारा बताया जा रहा है कि इस दरम्यान लड़की को लड़के के घर से बरामद कर लिया गया। लेकिन जैसे ही पुलिस लड़की को लेकर निकलना चाहा, ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। वहां से किसी तरह से पुलिस को जान बचाकर भागना पड़ा।
इस हमले में बथुवरिया ASI रविन्द्र कुमार दुबे के साथ चालक और दो महिला सिपाही जख्मी हो गई हैं। उनका इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है। पृथ्वी राज सिंह के आवेदन पर स्थानीय थाना में आठ नामजद और बीस अज्ञात के विरुद्ध FIR दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपी की मां सरिता देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह है मामला
जानकारी के अनुसार चन्द्रहा कचहरी टोला निवासी सन्देश यादव पंजाब में मजदूरी करने गया था। इसी दरम्यान एक लड़की से उसे प्रेम हो गया। वह लड़की को शादी की नियत से लेकर वहां से भाग निकला। लड़की के परिजनों ने लड़के पर अपहरण का मामला दर्ज कराया है।
इसके बाद पंजाब पुलिस लड़की को बरामद करने के लिए बगहा पहुंची। पूरे लोकेशन को मोबाइल के माध्यम से ट्रेस किया गया, जिसके बाद बगहा पुलिस के सहयोग से लड़के वाले के घर से लड़की बरामद करने पहुंच गई।
मूल रूप से मोतिहारी की रहने वाली है लड़की
लड़की मूल रूप से मोतिहारी निवासी है। उसका परिवार सालों पहले काम की तलाश में पंजाब के वस्सी पठाना फतेह गढ़ साहिब चले गए थे। अब वहीं पर घर बना लिए हैं। उसी जगह पर लड़के और लड़की की मुलाकात हुई थी।
सहयोग करें
हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प